पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा गम्भीर बिमारी से दिवंगत मुख्य आरक्षी की पत्नी को दिया गया 20 लाख रुपये बीमा धनराशि का चेक
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा गम्भीर बिमारी से दिवंगत मुख्य आरक्षी की पत्नी को दिया गया 20 लाख रुपये बीमा धनराशि का चेक
"पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में रहकर समाज की सुरक्षा एवं सेवा का दायित्व निभाते हैं। ऐसे कर्मनिष्ठ पुलिसकर्मियों के परिवारों की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।" — पुलिस आयुक्त।
कमिश्नरेट वाराणसी स्थित पुलिस ऑफिस में बैंक ऑफ बड़ौदा, वाराणसी क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के आरबीडीएम धर्मेन्द्र कुमार द्वारा यू0पी0 पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत गम्भीर बिमारी से दिवंगत मुख्य आरक्षी स्व0 रवि प्रकाश सिंह के आश्रित परिवार को ₹20 लाख की बीमा धनराशि का चेक प्रदान किया गया। स्व0 रवि प्रकाश सिंह का निधन गम्भीर बिमारी के कारण हुआ था।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिवंगत पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल के जवान निरंतर जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित रहते हैं। ऐसे में किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।
पुलिस आयुक्त ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे नवीनतम पुलिस सैलरी पैकेज की सराहना करते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा कवरेज को बढ़ाकर ₹2.30 करोड़ तक किया गया है,
जिससे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को अधिक सुरक्षा और विश्वास प्राप्त होगा तथा कठिन समय में उन्हें महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
सोशल मीडिया सेल,
पुलिस आयुक्त,
कमिश्नरेट वाराणसी ।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों पर आती जाती महिलाओं एवं युवतियों पर फब्तियां कसने वाले 3 शोहदे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा गम्भीर बिमारी से दिवंगत मुख्य आरक्षी की पत्नी को दिया गया 20 लाख रुपये बीमा धनराशि का चेक