पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया गया
अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में व्यापक चेकिंग अभियान किया गया संचालित
“चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करना, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है”- पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने पहड़िया एवं जेएचवी मॉल के आसपास चल रही चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई।
इस दौरान बिना नम्बर प्लेट संचालित वाहनों, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों, काली फिल्म लगे वाहनों, रांग साइड वाहन चलाने वालों तथा लापरवाहीपूर्वक एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाहियां :-
संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
बिना नम्बर प्लेट संचालित वाहनों व तीन सवारी बैठाकर दोपहिया वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई ।
• ऐसे 1082 वाहनों के विरूद्ध चालान एवं 142 वाहनों को सीज किया गया ।
काली फिल्म लगे वाहनों की जांच करते हुए नियमानुसार 31 वाहनों से काली फिल्म उतरवायी गई ।
अभियान के दौरान सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई ।
अभियान के दौरान 01 लावारिस वाहन को सीज किया गया।
नवागत आरक्षियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण :-
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय मोहित अग्रवाल द्वारा नवागत आरक्षियों को प्रशिक्षण स्वरूप आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। उन्होंने आरक्षियों को बताया कि किस प्रकार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी एवं सुरक्षित तरीके से चेकिंग की जाए, किन बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा चेकिंग के दौरान व्यवहार, सुरक्षा एवं कानून सम्मत कार्यवाही का विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस आयुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि चेकिंग के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सतर्कता एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य किया जाए, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हो ।
अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में जनपद के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा बिना नम्बर प्लेट वाहनों, तीन सवारी वाहन चालकों, काली फिल्म लगे वाहनों, रांग साइड एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
इस दौरान 1082 वाहनों का चालान किया गया, 142 वाहनों को सीज किया गया तथा 31 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई।
साथ ही एक लावारिस वाहन को भी सीज किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा स्वयं पहड़िया एवं जेएचवी मॉल क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान नवागत आरक्षियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सुरक्षित एवं प्रभावी चेकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार