•   Friday, 24 Jul, 2026
Police Commissioner Commissionerate Varanasi Mohit Agarwal and District Magistrate Varanasi Satyendra Kumar inspected the main routes for the upcoming Shravan month and under the Reducing Traf and gave necessary instructions for the convenience of Kanwar pilgrims and smooth traffic.

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा आगामी श्रावण मास व Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के तहत प्रमुख मार्गों का निरीक्षण, कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं निर्बाध यातायात हेतु दिए गए आवश्यक निर्

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा आगामी श्रावण मास व Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के तहत प्रमुख मार्गों का निरीक्षण, कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं निर्बाध यातायात हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

1. अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए 05 जोन व 15 सेक्टर में विभाजित होगा शहर

श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत वाराणसी शहर को 05 जोन एवं 15 सेक्टर में विभाजित कर 05 आईपीएस, 50 राजपत्रित अधिकारियों सहित लगभग 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

2. प्रमुख पर्वों पर विशेष भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था

श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि पर अत्यधिक भीड़ के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन हेतु प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

3. बैरिकेडिंग एवं खोया-पाया केंद्रों की होगी सुव्यवस्थित व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक स्थानों पर सुव्यवस्थित बैरिकेडिंग तथा खोया-पाया केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिछड़े श्रद्धालुओं को शीघ्र सहायता एवं परिजनों से मिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

4. सादे वस्त्रों में तैनात रहेगी पुलिस, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मंदिर मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

5. सीसीटीवी और त्रिनेत्र से होगी पूरे शहर की हाईटेक निगरानी

शहर का लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित है। श्रावण मास में त्रिनेत्र प्रणाली के माध्यम से प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

6. मंदिर एवं रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम से होगी सतत मॉनिटरिंग

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र की निगरानी स्थापित कंट्रोल रूम से की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर भी सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित कर श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

7. गंगा घाटों पर जल सुरक्षा के होंगे व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु प्रमुख गंगा घाटों पर बाढ़ राहत पुलिस, स्थानीय जल पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित निजी गोताखोरों की तैनाती कर त्वरित बचाव व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

8. गहरे पानी से सुरक्षा हेतु होगी ‘डीप वाटर बैरिकेडिंग’

गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं, इसके लिए घाटों पर डीप वाटर बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। जल पुलिस एवं सुरक्षा कर्मी लगातार सतर्क रहकर सुरक्षित स्नान सुनिश्चित कराएंगे।

9. प्रयागराज से मोहनसराय तक कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगी लेन

कांवड़ यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु प्रयागराज से मोहनसराय तक एक लेन आरक्षित रखी जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो और कांवड़ यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हो।

10. कांवड़ मार्ग पर पुलिस बूथ, विश्राम स्थल एवं चिकित्सा सुविधा

कांवड़ यात्रा मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर अस्थायी पुलिस बूथ स्थापित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विश्राम स्थलों एवं चिकित्सा सहायता की व्यवस्था कर किसी भी आवश्यकता पर तत्काल सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

11. प्रत्येक 04 किलोमीटर पर मुस्तैद रहेगी पीआरवी अथवा फैंटम टीम

कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा एवं त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक 04 किलोमीटर पर पीआरवी अथवा फैंटम दस्ता मुस्तैद रहेगा, जिससे किसी भी सूचना अथवा आपात स्थिति पर तत्काल पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित हो।

12. निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होगा डीजे का संचालन

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे का संचालन माननीय न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप होगा। डीजे की ऊंचाई एवं स्वरूप ऐसा नहीं होगा, जिससे दुर्घटना अथवा सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न हो।

13. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा आगामी श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने तथा Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। 

श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन, विशेषकर श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि पर संभावित अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शहर को 05 जोन एवं 15 सेक्टर में विभाजित कर 05 आईपीएस, 50 राजपत्रित अधिकारियों सहित लगभग 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

प्रमुख स्थानों पर सुव्यवस्थित बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र एवं सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी व त्रिनेत्र प्रणाली से सतत निगरानी की जाएगी। 

गंगा घाटों पर जल पुलिस, पीएसी, बाढ़ राहत दल, प्रशिक्षित गोताखोरों तथा डीप वाटर बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था रहेगी। 

कांवड़ यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु प्रयागराज से मोहनसराय तक आरक्षित लेन के साथ मार्ग में पुलिस बूथ, विश्राम स्थल एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध रहेगी। 

प्रत्येक 04 किलोमीटर पर पीआरवी अथवा फैंटम दस्ता तैनात रहेगा। 

पुलिस आयुक्त द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा एवं निर्बाध यातायात को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी प्रबंधन एवं त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।। 

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेघ अतुल अंजान त्रिपाठी एवं सम्बन्धित टी आई, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल उपस्थित रहे । 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)