पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा श्रावण मास में कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, विश्राम कैम्प, आरक्षित लेन, पुलिस चौकियां, पीआरवी, प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु भ्रमण
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा श्रावण मास में कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, विश्राम कैम्प, आरक्षित लेन, पुलिस चौकियां, पीआरवी, प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
कांवड़ मार्ग पर बनेंगे श्रद्धालु कैम्प, कांवड़िया कर सकेंगे आराम। कैम्प पर रहेगी मेडिकल सुविधाएं, राज्य संस्थाओं द्वारा कैम्पों पर कराया जाएगा भण्डारे का इंतजाम ।
कावंड़ियो हेतु प्रयागराज से मण्डुवाडीह तक एक लेन रहेगी रिजर्व इस लेन पर नहीं चलेंगे कोई वाहन ।
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए पूरे मार्ग पर प्रत्येक 4 किलोमीटर की दूरी पर अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी।
यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए प्रत्येक 3 किलोमीटर पर पीआरवी टीम तैनात रहेगी, जो किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु 10 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात की जाएंगी, जो किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल निपटेंगी।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके।
मार्ग में पड़ने वाले सभी प्रमुख जलाशयों का होगा जीर्णोद्धार एवं सफाई, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
स्नान एवं विश्राम स्थलों के निकट स्थित जलाशयों में सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कराई जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं एवं डूबने जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, महिला पुलिस बल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम कैम्प स्थापित किए जाएंगे, जहां चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी तथा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से भण्डारे का आयोजन कराया जाएगा।
कांवड़ियों की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही हेतु प्रयागराज से मण्डुवाडीह तक एक लेन पूर्णतः आरक्षित रहेगी, जिस पर अन्य वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक 4 किलोमीटर पर अस्थायी पुलिस चौकी, प्रत्येक 3 किलोमीटर पर पीआरवी टीम तथा पूरे मार्ग पर 10 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात की जाएंगी। यात्रा मार्ग को सीसीटीवी निगरानी से आच्छादित किया जाएगा।
मार्ग में पड़ने वाले जलाशयों का जीर्णोद्धार एवं सफाई कराई जाएगी तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त प्रमुख शिव मंदिरों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, सीसीटीवी, महिला पुलिस बल एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून- व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा श्रावण मास में कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, विश्राम कैम्प, आरक्षित लेन, पुलिस चौकियां, पीआरवी, प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु भ्रमण
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत होटल, ढाबा एवं प्रतिष्ठान संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिए आवश्क दिशा निर्देश