•   Tuesday, 14 Jul, 2026
Police Commissioner Varanasi Commissionerate Mohit Agarwal held a review meeting regarding the Cy Vazra campaign being run to prevent cyber crime and gave nece

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जाए रहे Cy-Vazra अभियान के संदर्भ में की गई समीक्षा गोष्ठी, दिए गए आवश्यक निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जाए रहे Cy-Vazra अभियान के संदर्भ में की गई समीक्षा गोष्ठी, दिए गए आवश्यक निर्देश

थाना साइबर क्राइम एवं कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न थानों द्वारा Cy-Vazra  अभियान के तहत साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित उपलब्धियाँ अर्जित की गई

• कुल पंजीकृत एफआईआर : 39

• कुल गिरफ्तार साइबर अपराधी : 75

• कुल रेस्क्यू किए गए युवक-युवतियाँ : लगभग 300

• कुल बरामद मोबाइल फोन : 42

• कुल लैपटॉप : 01 (ASUS)

• कुल चारपहिया वाहन : 02 (Grand Vitara एवं Kia Carens)

• कुल नगद बरामदगी : ₹1,40,295/-

• बैंक खातों में होल्ड कराई गई धनराशि : लगभग ₹3.4 करोड़

• जांचाधीन संदिग्ध मनी म्यूल बैंक खाते : लगभग 854

• फ्रीज कराए गये अकाउंट: 480

• ब्लॉक कराए गए IMEI नं0 : 145

• ब्लॉक कराए गए मोबाइल नं0 : 168

• रिफण्ड कराई गई धनराशिः 29.5 लाख

• अन्य बरामदगी : कम्पनी के दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य।

विशेष उपलब्धियाँ :

1. अन्तरराज्यीय MLM/Pyramid Scheme संचालित कर नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का सफल भण्डाफोड़।

2. ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का पर्दाफाश कर संगठित गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

3. Grindr एवं Polo App, फर्जी Credit Card APK, OLX, फर्जी नौकरी, Private Bank Recruitment, Money Mule Bank Account, Credit Card Fraud, Child Pornography, Trading Fraud एवं अन्य साइबर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही।

4. विभिन्न प्रकरणों में धारा 35(3) BNSS के नोटिस तामील, आरोपपत्र न्यायालय प्रेषित तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर दबिश दी जा रही है।

5. मनी म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत लगभग 854 संदिग्ध मनी म्यूल बैंक खातों की जांच प्रचलित है, जिनके संबंध में विभिन्न बैंकों से अभिलेख प्राप्त कर खाताधारकों का सत्यापन, धनराशि के प्रवाह (Fund Trail) का विश्लेषण तथा साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गोष्ठी में दिए गए निर्देश:-

1. पुलिस आयुक्त द्वारा म्यूल अकाउंट के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया कि ऐसे खातों को उपलब्ध कराने, खुलवाने अथवा साइबर अपराधियों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

2. विवादित धनराशि से जुड़े म्यूल खातों की पहचान कर बैंकिंग एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से साइबर अपराधियों के नेटवर्क (गैंग) का पता लगाने हेतु निर्देशित किया गया ।

3. साइबर फ्रॉड के प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा डीसीपी, एडीसीपी एवं एसीपी स्तर पर कर जांच की प्रगति, गुणवत्ता एवं प्रभावी कार्रवाई की सतत निगरानी सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

4. अभियान के अंतर्गत थाना-वार साइबर अपराध संबंधी मामलों, संदिग्ध म्यूल खातों, मोबाइल नंबरों एवं जांच की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। 

5. Cy-Vazra अभियान के अंतर्गत प्राप्त साइबर शिकायतों का व्यापक विश्लेषण किया गया, जिसमें संदिग्ध म्यूल खातों, संदिग्ध मोबाइल नंबरों तथा विभिन्न साइबर अपराध मॉड्यूल से जुड़े इनपुट्स की जांच हेतु निर्देशित किया गया ।

6. रेड श्रेणी के चिन्हित म्यूल खातों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खातों को डेबिट फ्रीज कराने तथा खाताधारकों के केवाईसी, बैंकिंग रिकॉर्ड एवं आपराधिक इतिहास का परीक्षण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।

7. अभियान के दौरान प्राप्त हॉटस्पॉट एवं संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सीडीआर, सीएएफ, आईएमईआई एवं लोकेशन विश्लेषण कर साइबर अपराधियों की गतिविधियों, संपर्कों एवं नेटवर्क की तकनीकी जांच करने पर बल दिया गया ।

8. जांच के दौरान फर्जी नौकरी दिलाने, ऑनलाइन मार्केटप्लेस धोखाधड़ी, निवेश ठगी तथा क्रेडिट कार्ड फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु संचालित Cy-Vazra अभियान की समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर अभियान की प्रगति एवं उपलब्धियों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। 

समीक्षा के दौरान बताया गया कि थाना साइबर क्राइम एवं विभिन्न थानों द्वारा अभियान के अंतर्गत 39 साइबर मुकदमे दर्ज करते हुए 75 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा लगभग 300 युवक-युवतियों को रेस्क्यू किया गया। 

कार्रवाई के दौरान 42 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो चारपहिया वाहन, ₹1.40 लाख से अधिक नकद धनराशि एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। साथ ही लगभग ₹3.4 करोड़ की धनराशि बैंक खातों में होल्ड कराई गई, 480 बैंक खाते फ्रीज किए गए, 145 आईएमईआई एवं 168 मोबाइल नंबर ब्लॉक कराए गए तथा ₹29.5 लाख की धनराशि पीड़ितों को रिफंड कराई गई। 

अभियान के तहत अंतरराज्यीय एमएलएम/पिरामिड स्कीम, ऑनलाइन बेटिंग रैकेट, फर्जी नौकरी, ट्रेडिंग फ्रॉड, मनी म्यूल अकाउंट, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों में संलिप्त गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 

गोष्ठी में पुलिस आयुक्त महोदय ने मनी म्यूल खातों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, संदिग्ध खातों एवं मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच, साइबर अपराध नेटवर्क की पहचान, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, नियमित पर्यवेक्षण तथा साइबर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया सेल

  पुलिस आयुक्त,

     वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)