पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस आयुक्त एस. चन्नप्पा को दी गई भावभीनी विदाई
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा
अपर पुलिस आयुक्त एस. चन्नप्पा को दी गई भावभीनी विदाई
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) एस. चन्नप्पा को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र पद पर हुये स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान चन्नप्पा को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी वाराणसी, सत्येंद्र कुमार व कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सभी ने चन्नप्पा के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त, वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल, वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित