पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित;.jpg)
स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 मॉडीफाइड फैंटम बाइक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया ।

इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा निर्गत पदक तथा जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया ।

तदुपरान्त कार्यक्रम के अन्त में पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित पुलिस अधि0/कर्मचारीगण एवं अन्य सभी श्रोताओं को सम्बोधित कर देशभक्ति, संविधान के प्रति विश्वास, आजादी के सेनानियों द्वारा देखे गये सपनों के अनुसार अपने भारत देश को आगे ले जाने की प्रेरणा देते हुए निम्न बातें कही गई-

“आज का दिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के बलिदान को स्मरण करने, आत्मचिंतन करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के पुनः संकल्प का दिन है। 15 अगस्त 1947 को प्राप्त स्वतंत्रता हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस का परिणाम है।

उनके बलिदानों ने हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्रदान किया। आज हमारा दायित्व है कि उनके सपनों के भारत को संविधान के मूल्यों, एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं।”

संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता-
यह वर्दी हमें केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अधिकार नहीं, बल्कि संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों की रक्षा का दायित्व भी देती है।

हमारा प्रत्येक कदम संविधान की भावना के अनुरूप होना चाहिए। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने आचरण का आधार बनाते हुए हमारा प्रयास हो कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी बिना भेदभाव के न्याय और सुरक्षा पहुँचे।

प्रत्येक नागरिक के मन में यह विश्वास दृढ़ हो कि पुलिस उसके अधिकारों की रक्षक है और भारत का संविधान उसके सम्मान, स्वतंत्रता एवं न्याय की गारंटी है।

काशीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई, 100 मॉडीफाइड फैंटम बाइक दस्ते की सौगात

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मीडिया बंधुओं के माध्यम से काशीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए पुलिसिंग को और अधिक जनसुलभ, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। उन्होंने 100 मॉडीफाइड फैंटम बाइक दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह फैंटम बाइक दस्ता जनपद के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सक्रिय रूप से मौजूद रहेगा, जिससे पुलिस विजिबिलिटी बढ़ेगी और आमजन को मौके पर ही त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराया जा सकेगा।

फैंटम दस्ते के माध्यम से आम नागरिक को प्रत्येक छोटी-बड़ी शिकायत के लिए तत्काल थाना अथवा चौकी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

नागरिक मौके पर तैनात फैंटम पुलिसकर्मियों से अपनी समस्या अथवा शिकायत साझा कर सकेंगे, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक सहायता एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नवीन लुक में तैयार की गई इन मॉडीफाइड फैंटम बाइकों पर विशिष्ट फैंटम बाइक नंबर एवं संपर्क मोबाइल नंबर अंकित रहेगा, जिससे आमजन संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान कर आवश्यकता पड़ने पर आसानी से संपर्क कर सकेंगे।
यह पहल “पुलिस जनता के बीच, जनता की पहुंच में” की अवधारणा को और मजबूत करते हुए काशी में सुरक्षित, संवेदनशील एवं त्वरित पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का संकल्प—सुरक्षा, सेवा और संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक नागरिक के विश्वास पर खरा उतरना।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किये गये पदक व प्रशस्ति पत्र का विवरण-

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा दिया गया ‘हीरक प्रशंसा चिन्ह’
1. अतुल अंजान त्रिपाठई सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेघ, कमिश्नरेट वाराणसी।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा दिया गया प्रशंसा चिन्ह 'सिल्वर'
1. निरीक्षक जितेन्द्र यादव, कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. निरीक्षक दयाशंकर सिंह, कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उप निरीक्षक गौरव कुमार सिंह एस0ओ0जी0, कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. उप निरीक्षक बृजेश कुमार, कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. महिला उप निरीक्षक श्रीमती निकिता सिंह, कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. उप निरीक्षक भरत चौधरी, कमिश्नरेट वाराणसी ।
7. मुख्य आरक्षी प्रमोद सिंह, कमिश्नरेट वाराणसी ।
8. आरक्षी अशोक कुमार, कमिश्नरेट वाराणसी ।
9. आरक्षी अंकित मिश्रा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
10. आरक्षी मनीष कुमार बघेल, कमिश्नरेट वाराणसी ।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा दिया गया "सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह"
1. मुख्य आरक्षी विजय कुमार यादव, यातायात लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. मुख्य आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा, के0वी0एम0 सुरक्षा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
यूपी-112 मुख्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा “रिस्पांस टाइम” हेतु प्रशस्ति पत्र-
1. मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश पाण्डेय, पीआरवी 4963, कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. आरक्षी अरविन्द साहनी, पीआरवी 4963, कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. आरक्षी नीरज यादव, पीआरवी 4963, कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. हो0गा0चा0 विजय नारायण सिंह, पीआरवी 4963, कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. हो0गा0चा0 सुरेश कुमार यादव, पीआरवी 4963, कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. हो0गा0चा0 श्याम पाण्डेय, पीआरवी 4963, कमिश्नरेट वाराणसी ।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जनपद में सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र-
1. अतुल अंजान त्रिपाठी सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेघ, कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. निरीक्षक दिनेश कुमार यादव सर्विलांस सेल, कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. उप निरीक्षक दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता, कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
7. उप निरीक्षक पुष्कर दुबे थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी ।
8. उप निरीक्षक वैभव शुक्ला थाना चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी ।
9. उप निरीक्षक उमाशंकर थाना कैंट, कमिश्नरेट वाराणसी ।
10. उप निरीक्षक रवि गौड़ थाना लोहता, कमिश्नरेट वाराणसी ।
11. उप निरीक्षक विकास कुमार मौर्या थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी ।
12. महिला उप निरीक्षक सुश्री गोल्डी थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।
13. उप निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी ।
14. उप निरीक्षक मधुसूदन त्रिपाठी थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी ।
15. उप निरीक्षक आयुष कुमार ओझा थाना जन्सा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
16. उप निरीक्षक गौरव कुमार सिंह एस0ओ0जी0, कमिश्नरेट वाराणसी ।
17. उप निरीक्षक आयुष पाण्डेय एस0ओ0जी0, कमिश्नरेट वाराणसी ।
18. मुख्य आरक्षी संतोष कुमार जल पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी ।
19. मुख्य आरक्षी चन्द्रसेन सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
20. मुख्य आरक्षी प्रांजल कुमार सिंह कार्यालय अ0पु0उपा0 महिला अपराध, कमिश्नरेट वाराणसी ।
21. महिला आरक्षी सुश्री सुजाता मौर्या थाना कैंट, कमिश्नरेट वाराणसी ।
22. महिला आरक्षी सुश्री रेनू कुमारी अ0पु0उपा0 महिला अपराध, कमिश्नरेट वाराणसी ।
23. आरक्षी शिव कुमार थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी ।
24. आरक्षी पृथ्वीराज सिंह साइबर क्राइम थाना, कमिश्नरेट वाराणसी ।
25. आरक्षी सूर्यभान सिंह साइबर क्राइम थाना, कमिश्नरेट वाराणसी ।
26. आरक्षी अवनीश पाण्डेय साइबर क्राइम थाना, कमिश्नरेट वाराणसी ।
27. आरक्षी गुड्डू विश्वकर्मा पीआरवी-8324 थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
28. रामबचन यादव लीडिंग फायर मैन, फायर स्टेशन भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
29. आदित्य कुमार तिवारी फायर मैन, फायर स्टेशन भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
30. होमगार्ड शान्तनु सिंह पीआरवी-8324 थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म