पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा वाराणसी के प्रमुख घाटों का स्टीमर से निरीक्षण कर सुरक्षा, नाव संचालन, स्नान नियमों के निर्देश दिए, निरीक्षण उपरांत मण्डुआडीह थाने में आरक्षियों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा वाराणसी के प्रमुख घाटों का स्टीमर से निरीक्षण कर सुरक्षा, नाव संचालन, स्नान नियमों के निर्देश दिए, निरीक्षण उपरांत मण्डुआडीह थाने में आरक्षियों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सामने घाट से दशाश्वमेध सहित प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा नाव संचालन गतिविधियों का गहन मूल्यांकन किया गया ।
नाव संचालन हेतु चिन्हित मार्गों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए, साथ ही चेतावनी दी गई कि तेज हवा, अधिक जल प्रवाह तथा गहरे जल क्षेत्र में नौका संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाए।
नाविकों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं तथा प्रत्येक यात्रा के दौरान लाइफ जैकेट सहित सभी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करें।
घाटों पर स्थापित चेतावनी संकेतकों एवं सुरक्षा बैरिकेडिंग का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संकेतक स्पष्ट, दृश्य एवं जनसामान्य के लिए समझने योग्य स्थिति में बनाए रखें।
वाटर बैरिकेटिंग व सुरक्षा जाल (नेट) का परीक्षण कर उसकी मजबूती एवं कार्यक्षमता का आकलन किया गया तथा आवश्यकतानुसार उसके रखरखाव एवं सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए।
घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को केवल चिन्हित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने हेतु जागरूक किया गया तथा गहरे पानी में जाने से होने वाले संभावित खतरों के प्रति सचेत किया गया।
पुलिस आयुक्त द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि घाटों पर निरंतर पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय रखें।
भीड़भाड़ वाले घाटों पर ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सुविधाओं को सुदृढ़ कर किसी भी स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
घाट निरीक्षण के उपरांत पुलिस आयुक्त महोदय ने थाना मण्डुआडीह का निरीक्षण कर नवागंतुक आरक्षियों से संवाद किया तथा आवास, भोजन, शुद्ध पेयजल सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नव नियुक्त आरक्षियों को बीट आवंटन, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, सीसीटीएनएस, CDR विश्लेषण, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप व RTC प्रणाली में दक्ष बनाकर उन्हें कुशल, अनुशासित एवं सक्षम पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा वाराणसी के प्रमुख घाटों का स्टीमर एवं स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा नाव संचालन गतिविधियों का गहन मूल्यांकन किया गया।
इस दौरान नाव संचालन हेतु चिन्हित मार्गों के कड़ाई से पालन, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने तथा लाइफ जैकेट सहित सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग के निर्देश दिए गए, साथ ही तेज हवा, अधिक जल प्रवाह एवं गहरे जल क्षेत्र में नौका संचालन पर प्रतिबंध की चेतावनी दी गई।
घाटों पर चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग एवं वाटर सेफ्टी नेट की मजबूती का परीक्षण कर उन्हें प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं को केवल चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर स्नान करने हेतु जागरूक किया गया तथा गहरे पानी में जाने से बचने की सलाह दी गई।
संबंधित अधिकारियों को घाटों पर निरंतर पुलिस उपस्थिति, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए, जबकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाकर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं आपात सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
निरीक्षण उपरांत थाना मण्डुआडीह में नवागंतुक आरक्षियों से संवाद कर उनकी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष, अनुशासित एवं सक्षम पुलिसकर्मी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी