•   Friday, 24 Jul, 2026
Police Commissioner of Varanasi Commissionerate Mohit Agarwal reviewed UP 112 to make it more effect

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने यूपी 112 को और प्रभावी बनाने हेतु की समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया प्रोत्साहित

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने यूपी 112 को और प्रभावी बनाने हेतु की समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया प्रोत्साहित

यूपी-112 कमिश्नरेट वाराणसी की हर पीआरवी बने ‘चलता-फिरता सहायता केंद्र’, जहां तत्परता के साथ मिले संवेदनशील पुलिस सेवा” — पुलिस आयुक्त

ट्रैफिक पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा यूपी-112 के पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी कार्यप्रणाली, सेवा गुणवत्ता, रिस्पॉन्स टाइम एवं उत्तरदायित्वों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस आयुक्त के कुशल नेतृत्व एवं सतत मॉनीटरिंग के परिणामस्वरूप प्रदेशीय रैंकिंग में कमिश्नरेट वाराणसी की यूपी-112 लगातार शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। 

05 मिनट 26 सेकेंड के औसत रिस्पॉन्स टाइम एवं 94 प्रतिशत जनसंतुष्टि स्तर पर कर्मियों की सराहना की गई।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि यूपी-112 ने त्वरित आपातकालीन पुलिस सेवा के क्षेत्र में देशभर में एक आदर्श व्यवस्था के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। 

उन्होंने यूपी-112 से अपने लंबे जुड़ाव के बारे में बताया कि वर्ष 2016 में इसके प्रथम चरण तथा वर्ष 2021 में द्वितीय चरण के दौरान वे वर्किंग एवं टेक्निकल कमेटी के सदस्य के रूप में इसकी कार्यप्रणाली एवं तकनीकी विकास से जुड़े रहे हैं।

फर्स्ट रिस्पांडर होने के नाते पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सहायता सुनिश्चित करने तथा अपनी कार्यप्रणाली का नियमित मूल्यांकन करते रहने के निर्देश दिए गए। 

यूपी-112 कर्मियों को अपनी बॉडी लैंग्वेज, वर्दी, व्यवहार एवं आचरण को उच्च कोटि का रखते हुए नागरिकों के प्रति विनम्र, संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। 

ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मियों को यातायात जाम, संदिग्ध गतिविधि अथवा किसी आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर स्वतः सक्रिय होकर संबंधित थाने को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए गए।। 

जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पीआरवी टीम को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा तथा बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि औसत रिस्पॉन्स टाइम एवं जनसंतुष्टि स्तर बनाये रखते हुए प्रत्येक स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम 09 मिनट के भीतर सुनिश्चित किया जाए। 10 मिनट से अधिक विलंब होने पर संबंधित कर्मियों की समीक्षा, काउंसलिंग एवं आवश्यकतानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

थाना चितईपुर की पीआरवी-0612 की उक्तृष्ट कॉलर संतुष्टि पर विशेष सराहना की गई। वहीं थाना मिर्जामुराद की पीआरवी-0615 की कार्यप्रणाली में सुधार हेतु विशेष निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में यूपी-112 के पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी कार्यप्रणाली, सेवा गुणवत्ता, रिस्पॉन्स टाइम एवं जनसंतुष्टि की समीक्षा की गई। 

पुलिस आयुक्त के कुशल नेतृत्व एवं सतत मॉनीटरिंग के परिणामस्वरूप कमिश्नरेट वाराणसी की यूपी-112 प्रदेशीय रैंकिंग में लगातार शीर्ष स्थान पर बनी हुई है, जिसका औसत रिस्पॉन्स टाइम 05 मिनट 26 सेकेंड एवं जनसंतुष्टि स्तर 94 प्रतिशत है। 

उन्होंने कहा कि यूपी-112 देश के लिए एक आदर्श मॉडल व्यवस्था बन चुकी है तथा प्रत्येक पीआरवी उत्कृष्ट पुलिस सेवा का प्रतीक बने। फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में पीआरवी कर्मियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील पुलिस सहायता सुनिश्चित करने, बेहतर व्यवहार, अनुशासित कार्यशैली एवं उच्च आचरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पीआरवी टीमों को प्रतिमाह सम्मानित किए जाने तथा निर्धारित मानकों से कम प्रदर्शन करने वाली टीमों की समीक्षा, काउंसलिंग एवं कार्यप्रणाली में सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। 

इस दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन एवं यूपी-112 प्रभारी सुश्री नीतु सहित यूपी-112 के पुलिस कर्मी उपस्थित रहे ।

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)