पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
1. प्रभावी पैरवी के फल स्वरूप शासन द्वारा निम्नलिखित कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हैः-
a. कमिश्नरेट बिल्डिंगः- पुलिस लाइन के सामने पूर्व मोटर ट्रांसपोर्ट(एम.टी.) की जमीन। (स्वीकृत धनराशि 64 Cr.)
b. अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस आयुक्त अपराध सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों हेतु 32 मकानों की स्वीकृत। (स्वीकृत धनराशि 34 Cr.)
c. वीआईपी ड्यूटी हेतु आगमन करने वाले राजपत्रित अधिकारियों के ठहरने के लिए 06 कमरों वाले ट्रांजिट हॉस्टल की स्वीकृति।
d. उप निरीक्षक रैंक के कर्मचारियों हेतु टाइप-02 के मकानों की स्वीकृति (70% कार्य पूर्ण)
e. पुलिस लाइन में 1.5 Cr. की कीमत में मीटिंग हॉल का निर्माण, 100 कर्मचारियों हेतु बैरक का निर्माण, इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में 500 कर्मचारियों की ब्रीफिंग हेतु सभागार, बैडमिंटन कोर्ट का जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया गया।
f. पुलिस लाइन स्थित सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य एवं क्रिकेट ग्राउंड में फ्लड लाइट स्थापित कराने के निर्देश दिए गए।
g. पुलिस लाइन मेस में रोटी निर्माण हेतु ऑटोमैटिक रोटी मेकिंग प्लांट स्थापित कराने के निर्देश दिए गए।
2. उपर्युक्त स्वीकृत एवं संचालित विकास कार्यों तथा उपलब्ध सुविधाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, सार्वजनिक स्थलों एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, अनुशासन, अनुरक्षण एवं संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
3. रेडियो शाखा परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रभारी को तत्काल सफाई सुनिश्चित करने तथा परिसर को हमेशा स्वच्छ रखने की कड़ी चेतावनी दी।
4. पुलिस आयुक्त ने पुलिस लाइन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी आंतरिक मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर स्ट्रीट लाइट स्थापित कराने के निर्देश दिए, जिससे प्रत्येक स्थान पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहे।
5. पुलिस लाइन स्थित सरोवर का निरीक्षण कर उसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरणीय विकास हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। सरोवर क्षेत्र को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने पर बल दिया गया।
6. पुलिस आयुक्त द्वारा चिल्ड्रेन पार्क, परेड ग्राउंड एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग स्थलों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा नियमित अनुरक्षण एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
7. आदर्श बैरक एवं आरओ प्लांट परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को परिसर की साफ-सफाई, अनुरक्षण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
8. पुलिस लाइन में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त ने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता का परीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने, सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने शासन से स्वीकृत महत्वपूर्ण परियोजनाओं, जिनमें कमिश्नरेट भवन, राजपत्रित अधिकारियों हेतु आवासीय परिसर, ट्रांजिट हॉस्टल तथा उप निरीक्षकों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण कार्य शामिल हैं, की समीक्षा की। साथ ही पुलिस लाइन में निर्मित मीटिंग हॉल, बैरक, सभागार एवं बैडमिंटन कोर्ट के जीर्णोद्धार कार्यों का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, अनुशासन, अनुरक्षण एवं संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। रेडियो शाखा परिसर में गंदगी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस लाइन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सरोवर के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण, क्रिकेट ग्राउंड में फ्लड लाइट स्थापना तथा मेस में ऑटोमैटिक रोटी मेकिंग प्लांट स्थापित करने की कार्यवाही को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त चिल्ड्रेन पार्क, परेड ग्राउंड, आदर्श बैरक, आरओ प्लांट एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन गौरव कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों पर आती जाती महिलाओं एवं युवतियों पर फब्तियां कसने वाले 3 शोहदे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा गम्भीर बिमारी से दिवंगत मुख्य आरक्षी की पत्नी को दिया गया 20 लाख रुपये बीमा धनराशि का चेक