पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण व निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण व निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
आरक्षी भर्ती-2023 में 848 (पुरूष-717 व महिला-131) अभ्यर्थियों को जनपद वाराणसी से लखनऊ में 15 जून को होने वाले "नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम" में सम्मलित होने हेतु की गयी तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर दिये गये आवश्यक निर्देश।
चयनित अभ्यर्थियों में जनपद वाराणसी से 581 पुरूष व 113 महिला, बिहार प्रदेश के 128 पुरूष व 16 महिला, झारखण्ड प्रान्त के 8 पुरूष व 2 महिला नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल ।
सभी चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस लाइन वाराणसी में दिनांक 14.10.2025 को समय 10:00 बजे होगी आमद ।
कार्यक्रम के संदर्भ में पुलिस लाइन वाराणसी में 10:30 बजे अभ्यर्थियों की होगी ब्रीफिंग ।
कार्यक्रम में सम्मलित होने हेतु 12:00 बजे वाराणसी से होगा लखनऊ के लिए प्रस्थान। अभ्यर्थियों को लखनऊ ले जाने-ले आने के लिये 19 बसों की है व्यवस्था ।
चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में सम्मलित होने हेतु उनके यात्रा, आवास, नाश्ता व भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का किया गया है विशेष प्रबन्ध ।
अभ्यर्थियों को लखनऊ लेकर जाने वाली प्रत्येक बसों में 01 उ0नि0 व 02 आरक्षियों की लगायी गयी है ड्यूटी।
> नई भर्ती आरक्षियों की 17 जून से प्रारंभ होने वाले जेटीसी (Joining Training Course) प्रशिक्षण के दृष्टिगत बैरक, मेस, परेड ग्राउण्ड, क्लास-रूम आदि का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
> पुलिस लाइन में बन रहे VIP Lounge व अन्य निर्माण कार्यों में दिखी कमियों पर सम्बन्धित को दी चेतावनी। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं मानकों का पालन सख्ती से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस लाइन परिसर को सुव्यवस्थित, हरियालीयुक्त, स्वच्छ एवं प्रेरणास्पद "स्मार्ट-परिसर" के रूप में विकसित करने हेतु किया गया निर्देशित ।
आज दिनांक 13-06-2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा आरक्षी भर्ती-2023 में जनपद वाराणसी से जाने वाले 848 अभ्यर्थियों (जनपद वाराणसी से 581 पुरूष व 113 महिला, बिहार प्रदेश के 128 पुरूष व 16 महिला, झारखण्ड प्रान्त के 8 पुरूष व 2 महिला) को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम दिनांक 15 जून को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने हैं। अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में सम्मलित होने हेतु की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस लाइन में नई भर्ती आरक्षियों की 17 जून से प्रारंभ होने वाले जेटीसी (Joining Training Course) प्रशिक्षण के दृष्टिगत की गयी तैयारियों एवं निर्माण/मरम्मत कार्य की प्रगति का मूल्यांकन, सुरक्षा मानकों का पालन एवं सभी कार्य समय पर पूर्ण हो इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं प्रेरणास्पद "स्मार्ट परिसर" के रूप में विकसित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (लाइन) प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (लाइन) श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) ईशान सोनी, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल पुलिस आयुक्त, वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल, वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित