मथुरा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा:20 जुआरी गिरफ्तार, 4.80 लाख नकद, वाहन और मोबाइल बरामद
मथुरा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा:20 जुआरी गिरफ्तार, 4.80 लाख नकद, वाहन और मोबाइल बरामद
मथुरा के राया थाना क्षेत्र के पीरी गढ़ी गांव में पुलिस ने बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। योजनाबद्ध तरीके से की गई छापेमारी में पुलिस ने मौके से 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अड्डे की चारों ओर से घेराबंदी की, जिससे दूसरी मंजिल से भी कोई आरोपी भाग नहीं सका। हालांकि, मकान मालिक चंद्रपाल पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
चंद्रपाल लंबे समय से इस जुआ अड्डे का संचालन कर रहा था। जानकारी के अनुसार, इस जुआ फड़ पर मथुरा के अलावा अन्य जिलों से भी लोग जुआ खेलने आते थे।
गिरफ्तार किए गए जुआरियों में ओमप्रकाश, गौर, राकेश, श्रीफल, रोविन, जीतू, अमीन, अंग्रेज सिंह, बबलू, गोपाल, संजय, सोमेश, हुब्बलाल, सोनू, सुनील, मुकेश, अकबर, नीरज, उमेश और वैभव शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से करीब 4 लाख 80 हजार रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिलें, 3 लग्जरी कारें और 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस फरार मकान मालिक चंद्रपाल की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- धर्मेंद्र सिंह.. मथुरा..उत्तर प्रदेश.. भारत