•   Wednesday, 29 Apr, 2026
Police raid on prostitution guest house in Mathura police station Kotwali area Uttar Pradesh; four girls and three boys arrested from the s

उत्तर प्रदेश मथुरा थाना कोतवाली क्षेत्र में देह व्यापार गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा,चार युवतियां तीन युवक मौके से गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

उत्तर प्रदेश मथुरा थाना कोतवाली क्षेत्र में देह व्यापार गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा,चार युवतियां तीन युवक मौके से गिरफ्तार 

थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीएसए पुलिस चौकी इलाके में स्थित आरएस गेस्ट हाउस पर आईपीएस आशना चौधरी के नेतृव में पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्यवाही की। 

छापेमारी कार्यवाही के दौरान चार युवतियां ओर तीन युवको को गिरफ्तार करते हुए मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। जिससे देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार आरएस गेस्ट हाउस में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। 

स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता जानकारी मिलने पर यह कार्यवाही की गई। 

हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे कार्यवाही के लिए भेजा गया है। 

गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गेस्ट हाउस संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र सिंह.. मथुरा..उत्तर प्रदेश.. भारत
Comment As:

Comment (0)