•   Saturday, 16 May, 2026
Prashant Shivhare the dynamic Chowkaghat outpost in charge of Jaitpura police station Varanasi found the missing child and handed him over to his family in just 30 minutes.

वाराणसी थाना जैतपुरा के तेजतर्रार चौकाघाट चौकी प्रभारी प्रशान्त शिवहरे ने महज 30 मिनट में गुमसुदा बच्चे को परिजनों को ढूढ कर सौपा

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना जैतपुरा के तेजतर्रार चौकाघाट चौकी प्रभारी प्रशान्त शिवहरे ने महज 30 मिनट में गुमसुदा बच्चे को परिजनों को ढूढ़ कर सौपा

घटना कुछ इस प्रकार से हुई कि एक बच्चा जो अपना जानू बता रहा था जिसे अमरेश चौहान जो रेलवे में हेल्फर है उसने पीआर बी 0598 के सूचना दी।

पीआर बी के माध्यम से बच्चा चौकी पर पहुचाया गया, उप निरीक्षक प्रशान्त शिवहरे चौकी प्रभारी द्वारा बच्चे से पूछताछ कर घर का पता लगाया जा रहें जो पुलिस को नक्की घाट के पास से मिला था।

तभी चौकी प्रभारी को सूचना मिली यह बच्चा सरैया के नरुल होदा का बच्चा है जो बावर्ची का काम करता है। अपनी टीम भेज कर परिजनों को सूचित किया गया।

वही बताया जा रहा है कि शाजिया बीबी पत्नी नरुल होदा निवासी A 49/309 निवासी सरैया जैतपुरा जिनका बेटा सुल्तान उर्फ जानू 3 वर्षीय अल-सुबह 7 बजे से घर से लापता था जिसे ढूढ-ढूढ परिजन थक गए थे।

जैसे ही इन्हें जानकारी हुए थाना जैतपुरा चौकाघाट चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे जानू के परिजनों ढूढ रहें हैं वही चौकी प्रभारी की टीम ने नरुल होदा से चौकी प्रभारी की बात कराई चौकी प्रभारी ने कहा कि आपका बच्चा सुरक्षित हमारे चौकी पर मौजूद हैं जिसे आप आकर ले जा सकते हैं। वही परिजनों के आने पर चौकी प्रभारी ने बच्चे को परिजनों के सपुर्द किया। वही चौकी प्रभारी के नेक कार्य की सराहना स्थानीय लोगो द्वारा की जा रही है।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)