प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण अभियान चलाया
प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण अभियान चलाया
प्रयागराज:- नगर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों एवं पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. अजय पाल के निर्देशन में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य व अपर पुलिस उपायुक्त पुष्कर वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में नगर जोन के सभी थानों की महिला बीट अधिकारी, एंटी रोमियो स्क्वॉड और विशेष महिला सुरक्षा दल गांवों, कस्बों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन संबंधी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
अभियान के तहत करैली थाना पुलिस टीम ने आर0बी0एम0 इण्टर कॉलेज में जाकर छात्राओं को पम्पलेट वितरित किए और गुड-टच, बैड-टच, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन जैसे वूमेन पॉवर लाइन-1090, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि की जानकारी दी। मिशन शक्ति केंद्र, एंटी रोमियो स्क्वॉड और आत्मरक्षा टिप्स के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इसी प्रकार, मुठ्ठीगंज थाना टीम ने आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में तथा कीडगंज थाना टीम ने महिला सेवा सदन इण्टर कॉलेज में जाकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया। पुलिस टीमों ने सभी को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण संबंधी मार्गदर्शन देते हुए हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा तकनीकों से परिचित कराया।
थाना करैली की टीम में म0उ0नि0 रंजू शाक्या, प्रिया यादव, म0का0 सीमा यादव, आरती सिंह, म0का0 मुकेश कुमार, अरविन्द कुमार और हो0का0 खुर्शीद आलम शामिल थे। मुठ्ठीगंज और कीडगंज में भी समर्पित पुलिसकर्मी महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने में सक्रिय रहे।
यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति कमिश्नरेट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
रिपोर्ट- मो रिजवान अंसारी. जिला संवाददाता इलाहाबाद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित