पंजाब पुलिस ने तरनतारन के गांव पंजवड़ खुर्द से RPG लॉन्चर, IED, RDX, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद
पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक धमाके की कोशिश मामले में बड़ी कार्रवाई।
पंजाब पुलिस ने तरनतारन के गांव पंजवड़ खुर्द से RPG लॉन्चर, IED, RDX, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद किए।
मलेशिया आधारित मॉड्यूल से जुड़े होने के संकेत।
जांच जारी।
पंजाब में एक बड़ी आतंकी साजिश को करारा झटका लगा है।
27 अप्रैल 2026 को पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक पर IED धमाके की कोशिश के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पटियाला पुलिस और SSOC अमृतसर की संयुक्त कार्रवाई के दौरान तरनतारन जिले के गांव पंजवड़ खुर्द से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
इनमें 1 RPG लॉन्चर, 2.296 किलोग्राम का IED, 1.456 किलोग्राम RDX, 1 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्तौल, मैगजीन और वायरलेस सेट शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल मलेशिया आधारित नेटवर्क से संचालित हो रहा था और इसे विदेश से फंडिंग मिल रही थी।
इसके संबंध सरहिंद रेलवे ट्रैक धमाके और मोगा में हुए ग्रेनेड हमले से भी जोड़े जा रहे हैं, जिनकी जांच जारी है।
पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्टर: जगजीत सिंह, तरनतारन, पंजाब
रिपोर्ट- जगजीत सिंह.. तरन तारन, पंजाब
पंजाब फिरोजपुर में सतलुज दरिया में पानी बढ़ने से एक बार फिर टेम्परेरी बन टूटा गया है, किसानों की परेशानियां पानी में डूबीं