वाराणसी कपसेठी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में रंजीत कुमार गोंड को उसके दोस्तों ने ही पीट पीटकर मार डाला
वाराणसी कपसेठी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी रंजीत कुमार गोंड (45) की सोमवार को उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी।
इसके बाद उसे गड्ढे में फेंक दिया। बताया जाता है कि रंजीत और साथियों ने रातभर पार्टी की थी। इसी दौरान किसी बात पर मामला बढ़ गया।
इसके बाद साथियों ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना से परिवर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान के साथियों ने साजिश के तहत रंजीत की हत्या की है।
मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा हैं। घटना की सूचना पर एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज पुलिस टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे थे।
पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
रिपोर्ट- संजय कुमार गुप्ता.. कपसेठी..वाराणसी
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं