•   Wednesday, 13 May, 2026
Regarding auction of case goods/unclaimed vehicles under Varanasi Police Operation Clean Campaign

वाराणसी पुलिस ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत माल मुकदमाती/लावारिस वाहनों की नीलामी के संबंध में

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी पुलिस ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत माल मुकदमाती/लावारिस वाहनों की नीलामी के संबंध में

ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत थाना बड़ागांव परिसर में लंबे समय से निरुद्ध कुल 23 अदद माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु कार्यवाही की जा रही है। 

उक्त वाहनों के संबंध में माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.) न्यायालय सं0-04, वाराणसी के आदेश दिनांक 27.02.2026 तथा संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के क्रम में भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।

उक्त वाहनों के विधिवत निस्तारण हेतु समिति का गठन किया गया है, जो दिनांक 17.05.2026 को थाना बड़ागांव परिसर में नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराएगी। 

नीलामी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार संपादित की जाएगी।

इच्छुक फर्म/व्यक्ति, जो नीलामी में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे पूर्व में थाना परिसर में उपस्थित होकर वाहनों का निरीक्षण कर सकते हैं तथा निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अनुसार दिनांक 17.05.2026 को नीलामी प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित करें।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)