नमो घाट, राजघाट सहित विभिन्न घाटों एवं राजघाट-गोलगड्डा-आरटीसी मार्ग का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने, अतिक्रमण हटवाने तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये जाने के संबंध में
नमो घाट, राजघाट सहित विभिन्न घाटों एवं राजघाट-गोलगड्डा-आरटीसी मार्ग का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने, अतिक्रमण हटवाने तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये जाने के संबंध में
आज अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीना द्वारा पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली शुभम तथा संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ नमो घाट, राजघाट सहित विभिन्न प्रमुख घाटों एवं राजघाट से गोलगड्डा होते हुए आरटीसी मार्ग का विस्तृत निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाट क्षेत्रों, संपर्क मार्गों, पार्किंग स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील बिंदुओं तथा यातायात व्यवस्था का गहनता से अवलोकन कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
भ्रमण के दौरान घाटों एवं मार्गों पर आमजन, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सार्वजनिक मार्गों, घाटों के प्रवेश एवं निकास स्थलों तथा अन्य स्थानों पर पाए गए अवैध अतिक्रमणों को तत्काल हटवाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पुनः न होने पाए तथा नियमित रूप से अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।
साथ ही फुटपाथों एवं मार्गों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा घाट क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा उपकरणों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए सतत निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।
साथ ही महिला सुरक्षा, पर्यटकों की सहायता, यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए।
अपर पुलिस आयुक्त द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की निरंतर समीक्षा करें, घाट क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं घाट समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान करें।
इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों को आगामी पर्वों, आयोजनों एवं पर्यटकों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समुचित कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी भी प्राप्त की गई तथा उन्हें सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
सम्पूर्ण निरीक्षण के दौरान घाट क्षेत्रों एवं मार्गों पर सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन एवं जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आरटीसी मार्ग तथा समस्त घाटों पर निरंतर पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक गतिविधि पर सतत दृष्टि रखी जाए।
सभी थाना प्रभारी एवं ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें तथा सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें।
किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने दिया जाए तथा सार्वजनिक मार्गों को सुगम एवं बाधारहित बनाए रखा जाए।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, जिससे आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके।
घाटों पर महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा महिला श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
नाव संचालन क्षेत्रों एवं गंगा तट के संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखे जाएं।
सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य निगरानी संसाधनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा तकनीकी रूप से सभी उपकरणों को सक्रिय एवं कार्यशील रखा जाए।
ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित स्थानों पर समय से उपस्थित रहकर सतर्कतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा बिना अनुमति ड्यूटी स्थल न छोड़ें।
आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं जनहितकारी व्यवहार किया जाए तथा उनकी सुरक्षा एवं सुविधा से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सोशल मीडिया सेल
कार्यालय
अपर पुलिस आयुक्त,
काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्ननरेट वाराणसी।
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित 1 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार