वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा कोडिन कफ सिरप तस्करी प्रकरण में संलिप्त 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा कोडिन कफ सिरप तस्करी प्रकरण में संलिप्त 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अवैध ड्रग तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के पर्यवेक्षण में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 343/2025 धारा 8/21/25/29 एनडीपीएस एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 318 (4), 336(3), 338, 340 (2) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान सीडीआर एवं अन्य साक्ष्यों के अवलोकनसंकलन से कूटरचित दस्तावेज तैयार /कराने में प्रकाश में आये अभियुक्त/करने विकास सिंह पुत्र स्व० ताराचन्द्र निवासी ए-9/61ए कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, वाराणसी, उम्र करीब 62 वर्ष को पूछताछ हेतु थाना रोहनिया लाया गया। पूछताछ एवं जांच में घटना में संलिप्तता पाये जाने पर जुर्म से अवगत कराते हुए अभियुक्त को दिनांक 04.10.2026 को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराध मे अभियुक्त की संलिप्तता का विवरण-
अभियुक्त विकास सिंह द्वारा शैली ट्रेडर्स, रांची के मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल को अपनी फर्म श्यामभवी फार्मा में काम करने का दो वर्ष का अनुभव प्रमाणपत्र यह जानते हुए जारी किया गया कि उक्त व्यक्ति उसकी फर्म पर कभी कार्यरत नहीं रहा है। अभियुक्त द्वारा तैयार कूटरचित अनुभव प्रमाणपत्र का प्रयोग कर शुभम जायसवाल द्वारा शैली ट्रेडर्स, रांची का कम्पीटेन्ट पर्सन बनकर फेन्साडिल कफ सिरप की भारी मात्रा में अन्य अभियुक्तगण के साथ मिलकर तस्करी कर धनार्जन किया गया।
अभियुक्त का नाम, पता विवरण-
विकास सिंह पुत्र स्व० ताराचन्द्र निवासी ए-9/61ए कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, वाराणसी, उम्र करीब 62 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक 04.10.2026 को समय 12:40 बजे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर से।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -
मु0अ0सं0 343/2025 धारा-8/21/25/29 एनडीपीएस एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 318(4), 336 (3), 338, 340(2) बी०एन०एस० थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 पवन कुमार, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 भरत चौधरी, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
4. उ0नि0 मुकेश पाल, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
5. उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
6. उ0नि0 विवेक कुमार यादव, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
7. म0उ0नि0 मान्सी देवी, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
8. हे0का0 चन्द्रभान यादव, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
9. हे0का0 रमाशंकर यादव, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
10. का0 धर्मबीर, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
11. म0का0 आदिति कुमारी, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
12. म0का0 रीतांजली मिश्रा, थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ खेल रहे 6 नफर जुआरी गिरफ्तार, मौके व कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, 5940/- रुपये माल फड़ व 1260/-रुपये जामातलाशी का बरामद