Special Lok Adalat will be held on May 29 in Jaunpur
Varanasi ki aawaz
जौनपुर 29 मई को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत
जौनपुर:-उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जनपद न्यायालय में 29 मई को विशेष लोक अदालत का आयोजन आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण कराये जाने हेतु किया जायेगा। उक्त अदालत जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित की जायेगी। इसमें वादकारीगण न्यायालय में आकर आर्बिट्रेशन एण्ड कन्शीलिएशन एक्ट के अन्तर्गत निष्पादन वादों को सुलह-समझौतें के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं। इस आशय की जानकारी शिवानी रावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
रिपोर्ट-मो.आकिब. जौनपुर
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित