अमेठी जनपद में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने किया वृक्षारोपण
अमेठी जनपद में वृहत वृक्षा रोपण अभियान मे नोडल अधिकारी ने वृक्ष रोपण किया..
वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विकासखंड सिंहपुर की ग्राम पंचायत जयनगरा में अमृत सरोवर पर शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/महानिदेशक चैत्रा वी0, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने किया वृक्षारोपण प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष शासन द्वारा जनपद अमेठी को 48.27 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण महा अभियान को लेकर सभी विभागों द्वारा अपने लक्ष्य के सापेक्ष गढ्ढों की खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जनपद में वन विभाग की 29 पौधशालाएं हैं जिनमें विभिन्न प्रजातियों के 81.90 लाख पौधे उपलब्ध हैं उद्यान विभाग द्वारा अपनी पौधशाला से ही पौधारोपण कराया जाएगा। विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधशालाओं से पौध उठान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
नोडल अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के दौरान जो पेड़ लगाए जाएं उनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है इसके लिए संभव हो तो ट्री गार्ड भी लगाया जाए तथा उन पेड़ों को नियमित रूप से पानी व खाद भी दी जाए जिससे पेड़ सूखने ना पाए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गत वर्षो में जो भी पौधरोपण हुए हैं उनका भी संरक्षण जरूरी है सिर्फ पौधों को लगाने से ही नहीं अपितु उनका संरक्षण भी आवश्यक है।
रिपोर्ट- कुलदीप सिंह..अमेठी
वाराणसी थाना चौक पुलिस द्वारा चाइल्ड व अन्य व्यक्तियों की sexually explicit/pornographic videos इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से शेयर व प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार