•   Monday, 23 Nov, 2026
Swami Vishuddhananda Foundation's school in Varanasi joins the GEMS Millennium Schools family gaining global recognition

वाराणसी के स्वामी विशुद्धानंद फाउंडेशन का विद्यालय GEMS Millennium Schools परिवार में शामिल, मिलेगी वैश्विक पहचान

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी के स्वामी विशुद्धानंद फाउंडेशन का विद्यालय GEMS Millennium Schools परिवार में शामिल, मिलेगी वैश्विक पहचान

Anand Singh

वाराणसी:- वाराणसी के शिक्षा जगत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्वामी विशुद्धानंद फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय को छह माह तक चली व्यापक मूल्यांकन और ऑडिट प्रक्रिया के बाद GEMS Education School के रूप में चयनित किया गया है। अब यह विद्यालय GEMS Millennium Schools परिवार तथा विश्व के प्रमुख निजी विद्यालय नेटवर्क का हिस्सा बन गया है। यह जानकारी फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रदीप बिश्नोई ने प्रेस वार्ता में दी।

विद्यालय के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो नेतृत्व, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के निरंतर प्रयासों का सम्मान है। हाल ही में आयोजित वार्षिक समारोह में GEMS के निदेशक डॉ. अशोक पांडे की उपस्थिति में विद्यालय की कार्यप्रणाली व प्रतिबद्धताओं का प्रत्यक्ष आकलन किया गया था। यह GEMS Education के विश्वास को दर्शाता है।

यह साझेदारी केवल ब्रांड विस्तार या फ्रेंचाइजी नहीं, बल्कि सक्रिय प्रशासनिक सहभागिता पर आधारित है। इसके तहत विद्यालय GEMS Education के प्रशासनिक एवं प्रबंधन ढांचे का हिस्सा बनेगा तथा दैनिक प्रशासन और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

विद्यालय के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा। GEMS के वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षण-अधिगम को और प्रभावी बनाया जाएगा। कक्षाओं और शिक्षण स्थलों को आधुनिक व सृजनात्मक रूप दिया जाएगा। विद्यालय की टीम की क्षमता और दक्षताओं का विकास किया जाएगा। भविष्य की शिक्षा की आवश्यकताओं के अनुरूप अधोसंरचना का उन्नयन होगा। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे और प्रत्येक विद्यार्थी के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।

इस जुड़ाव के बाद विद्यार्थी एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक परिवार का हिस्सा बनेंगे, जिसमें विश्वभर में 2 लाख से अधिक विद्यार्थी, 176 से अधिक राष्ट्रीयताओं का प्रतिनिधित्व तथा भारत के 10 राज्यों में विद्यालयों की उपस्थिति है। इससे विद्यार्थियों को नए विचारों, अनुभवों और अंतरराष्ट्रीय मित्रताओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा, वहीं वाराणसी की संस्कृति और विरासत भी इस वैश्विक नेटवर्क तक पहुंचेगी।

GEMS Education के ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (इंडिया) फ्रांसिस जोसेफ ने कहा, शिक्षा केवल परीक्षाओं के लिए नहीं, जीवन के लिए हो। उन्होंने वाराणसी में इसे नई यात्रा की शुरुआत बताया और शिक्षकों के विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)