•   Wednesday, 13 May, 2026
Taking prompt action the Chaubeypur police station in Varanasi arrested four accused in the case of obstructing governmen

वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सरकारी निर्माण कार्य में बाधा डालने व धमकी देने के मामले में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सरकारी निर्माण कार्य में बाधा डालने व धमकी देने के मामले में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी/हत्या की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल से शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मु0अ0सं0 0234/2026 धारा 132, 221, 351(3) बी०एन०एस० से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्तगण 1. वैभव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय निवासी राजवारी थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी 2. दीपक पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय निवासी- तिसौरा जनपद आजमगढ 3. मंगल देव पुत्र महेन्द्र नाथ निवासी- तिसौरा जनपद आजमगढ 4. पंचानन पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र प्रताप पाण्डेय निवासी राजवारी थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक- 09.05.2026 को समय करीब 08.30 बजे अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध मे थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 08.05.2026 को डा0 अरविन्द कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, चौकाघाट द्वारा थाना चौबेपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, राजवारी में चल रहे भवन निर्माण कार्य को कुछ लोगों द्वारा जबरन रोका जा रहा है। प्रतिवादीगण द्वारा ईंट-पत्थर चलाकर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को धमकी देकर भगा दिया गया है। 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मनीष चौधरी द्वारा संपादित की जा रही है। 

उक्त के दृष्टिगत थाना चौबेपुर पुलिस शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मौके पर पहुँची तो अभियुक्तगण द्वारा उग्र होकर हंगामा करते हुए आमदा फौजदारी हो रहे थे कि शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. वैभव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय निवासी राजवारी थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।

2. दीपक पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय निवासी- तिसौरा जनपद आजमगढ उम्र करीब 35 वर्ष।

3. मंगल देव पुत्र महेन्द्र नाथ निवासी- तिसौरा जनपद आजमगढ उम्र करीब 39 वर्ष।

4. पंचानन पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र प्रताप पाण्डेय निवासी राजवारी थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय राजवारी थाना चौबेपुर वाराणसी से, दिनांक 09.05.2026 को समय करीब 08.30 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0234/2026 धारा- 132, 221, 351 (3) बी0एन0एस0 थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

2. व0उ0नि0 रामबहादूर साहनी थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 पवन राय थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

4. का0 गुलशन कुमार थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अवधेश जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)