वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कारखाने से चोरी करने की घटना का सफल अनवारण कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कारखाने से चोरी करने की घटना का सफल अनवारण कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी के कलपुर्जे व उपकरण बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा कारखाना से सामान चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 331 (4), 305, 317 (2) बीएनएस थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त जयप्रकाश पुत्र मिठाईलाल निवासी रामरायपुर थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 14.05.2026 को समय करीब 23.30 बजे थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत ग्राम दयापुर स्थित फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी गयी सामान (कलपुर्जे व उपकरण) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 14.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना लोहता पर, सेंट जांस मोड़ पर स्थित अपने कारखाना का दिवाल फांदकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कारखाने का सामान (कलपुर्जे व उपकरण) चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना लोहता पर सुसंगत धाराओं में अभयोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
जयप्रकाश पुत्र मिठाईलाल निवासी- रामरायपुर थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 50 वर्ष ।
पूछताछ का विवरण -
अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मैं गोदाम से कल-पुर्जे चुराकर खण्डहर में छिपा देता था ताकि बाद में इसे बेचकर अपनी जरुरत पुरी कर सकूं, सामान को बेचने हेतु ग्राहक की तलाश में था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत ग्राम दयापुर स्थित फैक्ट्री के पास से, दिनांक 14.05.2026 को समय 23.30 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
चोरी के मशीनो के कलपुर्जे व उपकरण बरामद।
(02 अदद लेजर कटिंग, डाभी स्प्रिंग 01 अदद, मोटर स्टैण्ड 03 अदद, बैरिंग कवर 02 अदद, बेल्ट पुलिया बड़ा 01 अदद, बेल्ट पुलिया छोटा 02 अदद, गोड़िया 02 अदद, हत्था सपोर्ट 06 अदद, ब्रेक कवर 03 अदद, बतक 06 अदद, हाफ गियर चैनल 01 अदद, रैपियर हत्था सपोर्ट 06 अदद, गियर 02 अदद, साफर वुल (बड़ा/छोटा) 08 अदद, हाफ गियर सपोर्ट 01 अदद, फ्रैंक साफ्ट सपोर्ट 01 अदद, तुरिया स्टैण्ड (बड़ा/छोटा) 02 अदद, प्लेट चूड़ी छोटा 02 अदद, हाउसिंग सपोर्ट 01 अदद)
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 153/2026 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
2.व0उ0नि0 राजदर्पण तिवारी थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
3.उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 मो० परवेज थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
5. उ0नि0 कौशल कुमार सिंह थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
6. उ0नि0 मो० आरिफ खान थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
7. हे0का0 सुरेन्द्र यादव त्रिपाठी थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
8. का0 अमित कुमार यादव थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी ।
9. का0 मुकेश कुमार थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
10. का0 पवन कुमार थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
11. 0का0 शिवराज थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी औसानगंज से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय तक बिछेगी नई सीवर लाइन, महापौर ने किया 17.52 करोड़ की योजना का शिलान्यास