•   Friday, 28 Aug, 2026
The Chetganj police of Varanasi police station safely recovered the man who had posted about committ counselled him and handed him over to his relatives.

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर स्वयं के आत्म हत्या करने की पोस्ट करने वाले व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उसकी काउंसलिंग करके परजिनों को सुपुर्द किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर स्वयं के आत्म हत्या करने की पोस्ट करने वाले व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उसकी काउंसलिंग करके परजिनों को सुपुर्द किया गया

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के मीडिया सेल द्वारा पुलिस मुख्यालय से “मेटा अलर्ट” के माध्यम से प्राप्त इंन्स्टाग्राम के संचालक हर्ष वर्मा द्वारा इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो जाने के कारण जान देने की बात की स्टोरी पोस्ट की गयी थी कि “हर्ष वर्मा आपका भाई आत्म हत्या करने जा रहा है ।”  उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी को सूचना दी गयी । जिस पर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सार्विलांश शाखा की मदद से आई0डी0 संचालक का मो0नं0 व लोकेशन को ट्रेस किया गया तथा उक्त हर्ष वर्मा को बरामद किया गया तथा उक्त व्यक्ति को समझा बुझाकर, काउंसलिंग कर उसके परिवरजन को सुपुर्द किया गया । 

परिवारीजन हर्ष को सकुशल देखकर अत्यन्त प्रसन्न होते हुए  पुलिस परिवार की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । 
2. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली  थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उ0नि0 भरत पाण्डेय थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. हे0का0 गोपाल सिंह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. का0 पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त जोन-काशी,
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)