•   Sunday, 31 May, 2026
The Cholapur police team of Varanasi police station arrested five accused and their wives wanted in marrying her against her will and beating her.

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा युवती किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, मर्जी के विरुद्ध शादी कराने व मारने पीटने के मुकदमे में वांछित 5 नफर अभियुक्त व अभियुक्तागण को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा युवती/किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, मर्जी के विरुद्ध शादी कराने व मारने पीटने के मुकदमे में वांछित 05 नफर अभियुक्त/अभियुक्तागण को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 212/2026 धारा 87,115(2), 61(2) (a) बी०एन०एस० थाना चोलापुर से संबंधित वांछित नामजद अभियुक्तगण 1. राजकुमार राजभर पुत्र राम आलम राजभर निवासी ग्राम बबियांव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी 2. आजाद पुत्र मांगे निवासी ग्राम गोला थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, 3. सुमित पाल पुत्र मामचन्द्र पाल निवासी ग्राम सफियाबाद लोटी थाना मुडाली जनपद मेरठ व 02 नफर अभियुक्तागण को आज दिनांक 31.05.2026 को समय करीब 11.20 बजे ग्राम रामपुर खुटहाँ व ग्राम नवापुरा थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 30.05.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी द्वारा थाना चोलापुर पर, अभियुक्त/अभियुक्तागण (पीड़िता के पिता, बड़ी माँ व अन्य) द्वारा वादी की बहनों उम्र क्रमशः 27 वर्ष व 16 वर्ष को बहला-फुसलाकर ले जाना व दोनो के मर्जी के विरुद्ध शादी करा देना तथा मारने पीटने के सम्बन्ध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना चोलापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण-

1. राजकुमार राजभर पुत्र राम आलम राजभर निवासी ग्राम बबियांव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 43 वर्ष।

2. आजाद पुत्र मांगे निवासी ग्राम गोला थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 39 वर्ष।

3. सुमित पाल पुत्र मामचन्द्र पाल निवासी ग्राम सफियाबाद लोटी थाना मुडाली जनपद मेरठ उम्र करीब 27 वर्ष ।

4. 02 नफर अभियुक्तागण उम्र क्रमशः 44 वर्ष व 30 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामपुर खुटहाँ व ग्राम नवापुरा से, दिनांक 31.05.2026 को समय 11.20 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 212/2026 धारा 87,115(2), 61(2) (a) बी0एन0एस0 थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01- उ0नि0 अनिल कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

02- उ0नि0 चन्द्रभूषण थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

03- म0उ0नि0 स्वाती पाण्डेय थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

04- म0उ0नि0 संध्या जायसवाल थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

05- का0 अवधेश यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

06 - रि0का0 गोवर्धन प्रसाद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

07- रि0का0 संतोष कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

08- रि0का0 अंगद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
Comment As:

Comment (0)