वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा गुम हुई 13 वर्षीय बालिका को खोजकर उसके परिवार जनो को सकुशल सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा गुम हुई 13 वर्षीय बालिका को खोजकर उसके परिवार जनो को सकुशल सुपुर्द किया गया
थाना जैतपुरा पुलिस के गश्त में लगे अधिकारी/कर्मचारीयों को टी०वी०एस० शो रुम के पास एक गुमशुदा 13 वर्षीय बालिका मिली। जो अपने घर से पढ़ने के लिये निकली थी और रास्ता भटक गयी थी और घर का पता नहीं बता पा रही थी।
जिसे थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा महिला हेल्पडेस्क पर कार्यरत म0उ0नि0 शालिनी भारती के सहयोग से थाना जैतपुरा पर लाया गया तथा आस पास के कैमरों को देखने व लोगों से पूछताछ पर पाया गया कि उक्त बालिका मोहल्ला शक्कर तालाब की रहने वाली है। गुमशुदा बालिका के परिजनों से सम्पर्क कर उसके परिजनों को थाना जैतपुरा पर बुलाकर बच्ची को सकुशल सुपुर्द किया गया।
बच्ची को सकुशल पाकर उसके परिवारजन बहुत खुश हुए तथा उनके द्वारा कमिश्ररेट वाराणसी पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई ।
प्रसंशनीय/सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम का विवरणः-
1. थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 सौरभ सिंह थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी
3. उ0नि0 जफर मेंहदी थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी
4. म0उ0नि0 शालिनी भारती थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त, जोन-काशी, कमिश्नरेट वाराणसी ।
रिपोर्ट- अजीत सेठ..वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म