•   Thursday, 27 Aug, 2026
The Lahartara outpost in charge possesses digital evidence yet no action has been taken. The public is asking are the police silent after receiving large sums of money? A ganja trade is being carried out under while the Manduadih police remain silent!

लहरतारा चौकी प्रभारी के पास डिजिटल साक्ष्य, फिर भी कार्रवाई शून्य - जनता पूछ रही है, क्या मोटी रकम खाकर मौन है पुलिस? हनुमान मंदिर के सामने भांग की आड़ में गांजे का काला कारोबार, मंडुआडीह पुलिस मौन!

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

लहरतारा चौकी प्रभारी के पास डिजिटल साक्ष्य, फिर भी कार्रवाई शून्य - जनता पूछ रही है, क्या मोटी रकम खाकर मौन है पुलिस? हनुमान मंदिर के सामने भांग की आड़ में गांजे का काला कारोबार, मंडुआडीह पुलिस मौन!


"वाराणसी (वाराणसी की आवाज)।" मंडुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरतारा पुलिस चौकी के महेशपुर में हनुमान मंदिर के ठीक सामने स्थित भांग की लाइसेंसी दुकान की आड़ में खुलेआम गांजा बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुकान अब गांजा बिक्री का अड्डा बन चुकी है। यहां दिन-रात आपराधिक छवि के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी जमावड़े के कारण क्षेत्र में लगातार चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं।

मंदिर के सामने इस तरह की गतिविधि से श्रद्धालुओं और मोहल्ले के लोगों में भारी आक्रोश है।

"पुलिस को सूचना, कार्रवाई शून्य"

स्थानीय लोगों ने कई बार थाना मंडुआडीह पुलिस को सूचना दी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर स्थिति शून्य है।

सूत्रों के अनुसार जब इस मामले की जानकारी "लहरतारा चौकी प्रभारी" को डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के साथ दी गई तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अड्डे को पूर्व में जेल जा चुका एक आरोपी चला रहा है, इसलिए चौकी प्रभारी भयभीत हैं।

इस गांजा कारोबार की खबर "डीसीपी वरुणा जोन" तक पहुंच चुकी है, वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत "क्षेत्राधिकारी (CO) सदर" को भी दी जा चुकी है। बावजूद इसके चौकी प्रभारी व थानेदार पर डीसीपी का कोई खौफ नहीं दिख रहा।

स्थानीय जनता का विश्वास कमिश्नरेट पुलिस थाना मंडुआडीह से उठता जा रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या पुलिस की मिलीभगत से यह कारोबार चल रहा है।

"तीन बड़े सवाल" :*

1. भांग की लाइसेंसी दुकान की आड़ में नशे का अवैध कारोबार कब तक?
2. मंदिर के सामने गांजे की बिक्री, क्या पुलिस की मिलीभगत है?
3. क्या युवाओं को नशे में धकेलने वाले इस अड्डे पर बुलडोजर चलेगा?

"वाराणसी की आवाज" की मांग है कि पुलिस कमिश्नर स्वयं संज्ञान लेकर इस दुकान पर छापा मारें और नशे के इस अड्डे को तत्काल बंद कराएं।

आखिर कब तक DGP उत्तर प्रदेश आंखें मूंद कर बैठे रहेंगे? इस गांजा कारोबारी पर कार्रवाई कब होगी?

"स्थानीय जनता के है आरोप, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित होने के बाद कार्यवाही शून्य"

रिपोर्ट- आनन्द कुमार सिंह. सिटी रिपोर्ट. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)