•   Wednesday, 15 Apr, 2026
The Mirzamurad police station in Varanasi arrested Nitish Kumar Shah an accused selling illegal liquor. A total of 25 cases and 20 half cases of various brands totaling 227.46 bulk liters and 56 cases of beer cans of various brands totaling 672 bulk liters worth approximately ₹3 50 000 were recovered from the accused's possession.

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री कर रहे अभियुक्त नितीश कुमार शाह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न ब्राण्ड की कुल 25 पेटी व 20 अद्धा कुल मात्रा 227.46 बल्क लीटर तथा 56 पेटी बीयर कैन विभिन्न ब्राण्ड की कुल 672 बल्क

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री कर रहे अभियुक्त नितीश कुमार शाह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न ब्राण्ड की कुल 25 पेटी व 20 अद्धा कुल मात्रा 227.46 बल्क लीटर तथा 56 पेटी बीयर कैन विभिन्न ब्राण्ड की कुल 672 बल्क लीटर कीमत लगभग ₹3,50,000/-बरामद हुई

आबकारी पुलिस टीम व थाना मिर्जामुराद के उ0नि0 गणेश पटेल, चौकी प्रभारी खजुरी व उनकी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरकारी कम्पोजिट शराब की दुकान बेनीपुर के पास से, बंदी के बावजूद अवैध शराब की बिक्री कर रहे व्यक्ति नितीश कुमार शाह पुत्र रामकुमार शाह निवासी ग्राम रामपुर इस्माइल, थाना बिहटा, जनपद पटना (बिहार) को पकड़ लिया गया।

अभियुक्त के कब्जे से स्टर्लिंग बी7 (05 पेटी, 45 बल्क लीटर), रॉयल स्टैग (01 पेटी, 09 बल्क लीटर), आइकोनिक व्हाइट (04 पेटी, 375 एमएल तथा 06 पेटी 180 एमएल, 87.84 बल्क लीटर), बकार्डी (01 पेटी 750 एमएल, 17.64 बल्क लीटर), आफ्टर डार्क (01 पेटी 180 एमएल, 8.64 बल्क लीटर), ऑफिसर चॉइस (02 पेटी 180 एमएल, 17.28 बल्क लीटर), इम्पीरियल ब्लू (20 पीस प्रत्येक 750 एमएल, 7.50 बल्क लीटर), 8 पीएम (02 पेटी, 180 एमएल कुल 17.28 बल्क लीटर), बंटी एप्पल ग्रीन (02 पेटी, 180 एमएल 17.28 बल्क लीटर) कुल 25 पेटी व 20 अद्धा में कुल 227.46 बल्क लीटर बरामद हुआ।

इसी प्रकार बीयर में कोल्ट (14 पेटी, प्रत्येक केन 500 एमएल, कुल 168 बल्क लीटर), किंगफिशर (35 पेटी, प्रत्येक केन 500 एमएल, कुल 420 बल्क लीटर) तथा टुबॉर्ग (07 पेटी, कुल 84 बल्क लीटर) सहित कुल 672 कैन/बल्क लीटर (कीमत लगभग ₹3,50,000/-) बरामद किया गया। 

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि यह शराब कम्पोजिट शराब की दुकान बेनीपुर के मालिक विनीत जायसवाल पुत्र शिवकुमार जायसवाल द्वारा बंदी के दिनों में तथा निर्धारित समय से पहले व बाद में बेचने के लिए दी जाती थी।

अभियुक्त द्वारा अधिक दाम पर बेचकर मुनाफा कमाया जाता था तथा बाद में शराब का मूल्य विनीत जायसवाल को दे दिया जाता था। 

बिक्री से प्राप्त एक बॉक्स से कुल ₹5100/- रुपये बरामद हुए।

बरामदगी का विवरण—
25 पेटी 20 अद्धा विभिन्न ब्राण्ड की विदेशी मदिरा, “फॉर सेल इन यूपी”, कुल मात्रा 227.46 बल्क लीटर।


56 पेटी बीयर कैन विभिन्न ब्राण्ड की, “फॉर सेल इन यूपी”, कुल मात्रा 672 बल्क लीटर।बिक्री से प्राप्त कुल ₹5100/- रुपये बरामद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः

प्र0नि0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 गणेश पटेल, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 जितेन्द्र यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 अखिलेश तिवारी, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 चंचल यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 बबलू गौड़, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त,
कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)