वाराणसी थाना कपसेठी की मिशन शक्ति टीम द्वारा घर से नाराज होकर निकली नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना कपसेठी की मिशन शक्ति टीम द्वारा घर से नाराज होकर निकली नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
दिनांक 07.05.2026 को थाना कपसेठी पर वादिनी द्वारा लिखित सूचना दी गई कि उनकी पुत्री दिनांक 06.05.2026 को घर से स्कूल जाने हेतु निकली थी, किन्तु वापस घर नहीं लौटी।
काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 057/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपहृता की तलाश हेतु मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी थाना कपसेठी म0उ0नि0 मेघा सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी।
आज दिनांक 09.05.2026 को थाना कपसेठी की मिशन शक्ति प्रभारी म0उ0नि0 मेघा सोलंकी एवं उनकी टीम द्वारा सर्विलांस की सहायता से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित किशोरी को नमो घाट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
उ0नि0 विकास मौर्या, थानाध्यक्ष थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
म0उ0नि0 मेघा सोलंकी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
हे0का0 जवाहर प्रसाद, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
हे0का0 नौशाद अहमद, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल
कार्यालय पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म