नगर निगम ने नाली जाम करने के आरोप में ठोका 50 हजार रुपये का जुर्माना सड़क पर गिट्टी और बालू गिराकर रास्ता बाधित करने को लेकर नगर निगम सख्त
नगर निगम ने नाली जाम करने के आरोप में ठोका 50 हजार रुपये का जुर्माना
सड़क पर गिट्टी और बालू गिराकर रास्ता बाधित करने को लेकर नगर निगम सख्त
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिया नाला सफाई के 24 घंटे में सिल्ट उठाने का निर्देश
वाराणसी:- शहर की सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
इस क्रम में मंगलवार को वरुणापार क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान रैना विला रोड पर गिट्टी और बालू गिराकर रास्ता बाधित करने और नाली जाम करने के आरोप में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दो व्यक्तियों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
साथ ही तत्काल सड़क से निर्माण सामग्री न हटाने पर संबंधितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की भी चेतावनी दी ।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आवागमन बाधित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
नगर आयुक्त सबसे पहले वरुणापार क्षेत्र के भक्ति नगर पहुंचे। यहां नालों की सफाई का कार्य उन्हें संतोषजनक मिला ।
वहीं सफाई के बाद निकाला गया कूड़ा और सिल्ट सड़क किनारे देख उन्होंने नाराजगी जताई ।
उन्होंने सामान्य विभाग के अधिशासी अभियंता से नाला सफाई के 24 घंटे के भीतर हर हाल में सिल्ट का उठान सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया ताकि क्षेत्रीय जनता को दुर्गंध और गंदगी से निजात मिल सके।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार