वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा सी-प्लान एप के माध्यम से गुमशुदा बालक के परिजनों से संपर्क कर बुलाकर बालक को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा सी-प्लान एप के माध्यम से गुमशुदा बालक के परिजनों से संपर्क कर बुलाकर बालक को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया
दिनांक 15.06.2026 को उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत फूलपुर तिराहे पर पैदल गश्त ड्यूटी पर तैनात थे।
इसी दौरान एक बालक तिराहे पर रोते हुए मिला। उ0नि0 द्वारा बालक से रोने का कारण पूछा गया तो बालक ने अपना नाम कार्तिक सरोज पुत्र सूरज प्रसाद निवासी ग्राम सरौनी पुरबपट्टी, थाना केराकत, जनपद जौनपुर बताया तथा अवगत कराया कि वह रास्ता भटक जाने के कारण अपने परिजनों से बिछड़ गया है और यहाँ आ गया है।
उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव द्वारा सी-प्लान एप के माध्यम से गुमशुदा बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचित किया गया। तत्पश्चात परिजनों को थाना फूलपुर बुलाकर गुमशुदा बालक कार्तिक सरोज को सकुशल सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा बालक का विवरण :
कार्तिक सरोज पुत्र सूरज प्रसाद निवासी ग्राम सरौनी पुरबपट्टी, थाना केराकत, जनपद जौनपुर उम्र : 07 वर्ष
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म