वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त शहजाद को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त शहजाद को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में "आपरेशन-चक्रव्यूह" के तहत थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0189/2026 धारा 64(2) (f), 65(2) बी0एन0एस0 व 5m/6 पॉक्सो एक्ट थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त शहजाद पुत्र रामनरायन निवासी ग्राम मुरीदपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-19.04.2026 को समय करीब 10.50 बजे सारनाथ स्टेशन के पास थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-18.04.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी ने अभियुक्त शहजाद उपरोक्त द्वारा वादिनी मुकदमा की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0-0189/2026 धारा 64 (2) (f), 65 (2) बी0एन0एस0 व 5m/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शहजाद पुत्र रामनरायन निवासी ग्राम मुरीदपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
सारनाथ स्टेशन के पास थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से, दिनांक-19.04.2026 को समय करीब 10.50 बजे ।
अभियुक्त से पूछताछ का विवरण- अभियुक्त शहजाद उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक-
17.04.2026 की रात को करीब 10.00 बजे शराब के नशे में मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गयी है, इसलिये मैं डरकर वहाँ से तुरन्त भाग गया था और इधर-उधर छिप रहा था। आज मैं मुंबई भागने के लिये सारनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहा था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।
आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-189/2026 धारा 64(2) (f), 65(2) बी0एन0एस0 व 5m/6 पॉक्सो एक्ट थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01- प्र०नि० वीरेन्द्र कुमार सोनकर थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
02- हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
03- का0 जुगुनू पासवान थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- अवधेश जायसवाल.. वाराणसी
अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अवैध पार्किंग एवं यातायात नियम उल्लंघन के विरुद्ध चेकिंग अभियान
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त शहजाद को गिरफ्तार किया गया