वाराणसी थाना भेलपुर पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना भेलपुर पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 0271/2026 धारा- 65 (1)/308(3)/126(2)/352/351(2) बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त आदित्य श्रीवास्तव पुत्र संजय श्रीवास्तव निवासी लेन न. 02 प्लाट न0 03 कर्दमेश्वर नगर कंदवा थाना मडुवाडीह कमि० वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को नूर नगर कब्रिस्तान के पास दिनांक 09.05.2026 को समय करीब 21.25 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरण:- मु0अ0सं0-0271/2026 धारा- 65 (1)/308(3)/126 (2)/352/351(2) बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट बाबत विपक्षी द्वारा वादी मुकदमा के नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 16 वर्ष को स्कूल जाते समय रास्ते में रोकना, बहला फुसलाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाना व अश्लील विडियो व फोटो बनाना तथा वीडियो व फोटो डिलीट करने के एवज में 5 लाख रुपये की माँग करना, रुपये न देने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने आदि कतिपय आरोपो के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- आदित्य श्रीवास्तव पुत्र संजय श्रीवास्तव निवासी लेन न. 02 प्लाट न0 03 कर्दमेश्वर नगर कंदवा थाना मड्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।
संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 0271/2026 धारा- 65 (1)/308(3)/126(2)/352/351 (2) बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी
2. व0उ0नि0 प्रेमलाल सिंह थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी
3. हे0का0 संदीप सिंह थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 संदीप कुमार थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी
5. का0 सूरज कुमार थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी ।
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार