•   Monday, 20 Jul, 2026
The accused who raped a woman on the pretext of marriage was arrested by the Varanasi police team of

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-431/2026 धारा- 69/352/351 (2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त सोनू राय पुत्र हीरालाल निवासी म0नं0 बी. 34/62 के शुकुलपुरा सरायनन्दन थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष को एलन स्कूल के सामने वाली गली ब्रम्हानन्द कालोनी के पास से दिनांक 18.07.2026 को नियमानुसार पुलिस हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- विपक्षी द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी मुकदमा के साथ बार- बार शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने आदि कतिपय आरोपो के सम्बन्ध में वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। 
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-431/2026 धारा 69/352/351 (2) भा0न्या0सं0 में अभियोग पंजीकृत कराया गया। उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त सोनू राय पुत्र हीरालाल निवासी म0नं0 बी. 34/62 के शुकुलपुरा सरायनन्दन थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष को दिनांक 18.07.2026 को एलन स्कूल के सामने वाली गली ब्रम्हानन्द कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सोनू राय पुत्र हीरालाल निवासी म0नं0 बी. 34/62 के शुकुलपुरा सरायनन्दन थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 18.07.2026, स्थान- एलन स्कूल के सामने वाली गली ब्रम्हानन्द कालोनी के पास से।

संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-431/2026 धारा- 69/352/351(2) भा०न्या०सं० थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

2. निरीक्षक अपराध सत्य प्रकाश यादव थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 सुनील चौधरी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

4. का0 दुर्गेश कुमार सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)