वाराणसी सड़क की हालत खराब ग्रामीण परेशान खोद कर पाइप लाइन डालने के बाद सड़क बिना मरमत किये छोड़ गए ठेकेदार
वाराणसी सड़क की हालत खराब ग्रामीण परेशान खोद कर पाइप लाइन डालने के बाद सड़क बिना मरमत किये छोड़ गए ठेकेदार
रोहनिया आराजी लाइंस ब्लाक अंतर्गत गाँव मे पानी की पाइप लाइन खुदाई करके जमीन के अन्दर डालने का कार्य चल रहा है। सड़क खोदकर पाइप डालने के बाद समुचित ढंग से मरम्मत नहीं कराई जा रही है । और तो और आराजी लाइंस ब्लाक के नरोत्तमुर गाँव मे देखने को मिल रहा है की कार्यदाई संस्था के ठेकेदारों द्वारा खड़ंजे को खोद कर पाइप तो डाल दिया गया और बिना इट लगाए चले गए ठेकेदार के इस रवैये से ग्रामीण काफी परेसान है देखा जाय तो आवागमन भी बाधित है और तो और ग्रामीणों की गाड़ी और ट्रैक्टर पाइप लाइन की खुदाई से हुए कीचड़ में फस जा रही है l ऐसे में आराजी लाइंस ब्लाक अंतर्गत गांवो के सड़को की सूरत और ज्यादा बिगड़ गई है। हालात यह है कि जिस सड़क पर पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है या हो चुका है वहां से राहगीरों का निकलना मुश्किल है। कार्यदाई संस्था की ओर से नियुक्त ठेकेदार इस कार्य को करा रहे हैं नरोत्तमपुर के मुख्य सड़क को खोद डाला गया है पाइप लाइन डालने के काफी दिनों बाद भी सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया है l इस मार्ग से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाना आवश्यक है लेकिन खोदी गई सड़क की सही ढंग से मरम्मत साथ साथ ही होती रहे तो राहगीरों को दिक्कत न आए l
रिपोर्ट-कमलेश गुप्ता. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म