•   Wednesday, 13 May, 2026
The following amendments have been made in the stoppages of trains due to pre non interlock/non inte Railway Administration for yard remodeling work of Jaunpur station located on Ayodhya Cantt Akbarpur

पूर्व उत्तर रेलवे,रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य हेतु प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने पर गाड़ियों के ठहराव में निम्नवत संशोधन किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पूर्व उत्तर रेलवे,रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य हेतु प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण पूर्व अधिसूचित निम्नलिखित गाड़ियों के ठहराव में निम्नवत संशोधन किया गया

छपरा से 09, 16 एवं 23 मई, 2026 को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, डोभी, केराकत एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। 

- दिल्ली से 03, 10, 17 एवं 24 मई, 2026 को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर, केराकत, डोभी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी एवं यूसुफपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। 

- सूरत से 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24 एवं 25 मई, 2026 को चलने वाली 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-विन्ध्याचल-वाराणसी जं.- जौनपुर-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर संेट्रल-प्रयागराज जं-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, विन्ध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, काशी, वाराणसी एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

- थावे से 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26 एवं 27 मई, 2026 को चलने वाली 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-वाराणसी जं.-विन्ध्याचल-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-अयोध्या कैंट-सुलतानपुर-प्रयागराज जं-कानपुर सेन्ट्रल रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर, वाराणसी जं., काशी, चुनार, मिर्जापुर, विन्ध्याचल, प्रयागराज छिवकी, शंकरगढ़ एवं मानिकपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

 

       अशोक कुमार

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)