वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा अपहरण से संबंधित पंजीकृत अभियोग में अपहृता की बरामद
वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा अपहरण से संबंधित पंजीकृत अभियोग में अपहृता की बरामद
आज दिनांक 30.10.2025 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा अपहरण के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 165/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अपहृता को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.10.2025 को थाना कपसेठी पर अपहृता के परिजनों द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री कहीं चली गई है, जिसे काफी तलाश करने के बाद भी नहीं पाया जा सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 165/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस विरुद्ध तीन नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
आज पुलिस द्वारा अपहृता को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अपहृता ने बताया कि वह परिजनों के डांटने से नाराज़ होकर वाराणसी चली गई थी, जहाँ वह कुछ दिनों तक रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर घूमती रही, तत्पश्चात पुलिस द्वारा उसे बरामद कर लिया गया।
थाना कपसेठी पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। मुकदमे में नामजद व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांचोपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन,
कमिश्नरेट वाराणसी
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं