वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे से सम्बन्धित अपहृत किशोर सकुशल बरामद
वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे से सम्बन्धित अपहृत किशोर सकुशल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपहृत/गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मु०अ०सं० 0206/2026, धारा-137(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अपहृत के कहीं जाने हेतु रोहनियां तिराहे पर आटो का इंतजार करने के सम्बन्ध मे मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृत को दिनांक 10.07.2026 को समय करीब 16.05 बजे लोहता बाजार (रोहनियां तिराहा) थाना लोहता वाराणसी से बरामद कर सी0डब्ल्यू0सी0 के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां किशोर को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 03.07.2026 को वादी मुकदमा अनिल कुमार सेठ पुत्र स्व. हीरा सेठ निवासी देव वाणी महिला महाविद्यालय के सामने छितौनी कोटवा लोहता वाराणसी द्वारा स्वयं के पुत्र उम्र करीब 14 वर्ष के अपनी मां के पास भट्ठी लोहता जाने के लिए घर से निकलने एवं वापस न आने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर थाना लोहता में मु0अ0सं0 0206/2026, धारा-137(2) बी0एन0एस० थाना लोहता कमि० वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विपिन सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
पूछताछ विवरण- घर से भागने का कारण पूछने पर किशोर द्वारा बताया गया कि पानी भरने की बात को लेकर मेरी बड़ी बहन द्वारा मुझे डांट दिया गया था जिससे गुस्सा होकर मै दिनांक 03.07.2026 को सुबह करीब 10.00 बजे घर से निकल गया था।
बरामदगी का दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 10.07.2026 को समय करीब 16.05 बजे लोहता बाजार (रोहनियां तिराहा) थाना लोहता वाराणसी से ।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 विपिन सिंह थाना लोहता कमि० वाराणसी।
3. का0 विरेन्द्र कुमार थाना लोहता कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..