वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृता बरामद
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृता बरामद
आज दिनांक 02.09.2025 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मेहदीगंज अंडरपास के पास से मु0अ0सं0 224/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रौनक अहमद पुत्र मुमताज निवासी रसूलपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी (उम्र लगभग 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसकी कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*पूछताछ विवरण :*
पूछताछ में अभियुक्त रौनक अहमद ने बताया कि वह एवं अपहृता एक-दूसरे से प्रेम करते हैं तथा विवाह करना चाहते हैं। इसी कारण उसने अपहृता को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि पूर्व में दिनांक 19.11.2024 को भी उसने अपहृता को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था, जिसके संबंध में मु0अ0सं0 255/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित