•   Friday, 15 May, 2026
The missing/abducted minor was recovered safely within 5 hours by the Lohta police station of Varana

वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा नाबालिग गुमशुदा/अपहृता को 05 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा नाबालिग गुमशुदा/अपहृता को 05 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल निर्देशन में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14.05.2026 को गुमशुदा/अपहृता उम्र 16 वर्ष को ढूढ़कर उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। ।

आज दिनांक 14.05.2026 को वादिनी द्वारा थाना लोहता पर सूचना दी गयी कि मेरी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष घर से नाराज होकर कहीं चली गयी है। सूचना पर थाना लोहता पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए गुमशुदा/अपहृता को 05 घण्टे के अन्दर तलाश कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना लोहता पुलिस टीम के अथक प्रयास की सराहना की गयी।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. कार्यवाहक थाना प्रभारी राजदर्पण तिवारी थाना लोहता कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 योगेन्द्र यादव थाना लोहता कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 अनिल सिंह थाना लोहता कमि० वाराणसी।

4. म0का0 संगीता वर्मा थाना लोहता कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)