वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची को 02 घण्टे के अंदर खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची को 02 घण्टे के अंदर खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया
दिनांक 04.05.2026 को थाना रामनगर पर आवेदक द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री उम्र (3-4 वर्ष) जो दिनांक 04.05.2026 को दिन में अपने घर पर खेलते-खेलते कहीं चली गयी।
जिसकी तलाश परिजनों द्वारा आस- पास व मिलने के संभावित स्थानों पर किया गया। किन्तु गुमशुदा के सम्बन्ध में कोई लाभप्रद जानकारी मिल सकी ।
उक्त गुमशुदा की सकुशल बरादमगी हेतु प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा मिशन शक्ति प्रभारी म०उ०नि० गरिमा गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। उक्त टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों का प्रयोग कर उक्त गुमशुदा बच्ची को 02 घण्टे के अंदर तलाश कर उनके परिजनों कों सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना रामनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. राजकिशोर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 गरिमा गौतम थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0का0 उमा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 गौरव भारती थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी ।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म