वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को खोजकर परिजनों को सकशल सपर्द किया गया
वाराणसी थाना रामनगर पर लिखित सूचना प्राप्त हुई कि आवेदक की माता जी उम्र करीब 58 वर्ष जो घर से सुबह 8 बजे सामान लेने के लिये निकली लेकिन घर वापस नही आयीं, काफी खोजबीन की गयी परन्तु कोई पता नही चला सका तत्पश्चात आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रामनगर पर गुमशुदगी सं0-014/2026 पंजीकृत किया गया। उक्त गुमशुदगी की जांच प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा उ0नि0 देवेन्द्र गुप्ता को सुपुर्द किया गया। जांच कर्ता द्वारा मिशन शक्ति की प्रभारी म०उ0नि0 सुजाता चटर्जी की टीम के साथ गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों का प्रयोग कर उक्त गुमशुदा को तलाश कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना रामनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. राजकिशोर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 देवेन्द्र गुप्ता थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0उ0नि0 सुजाता चटर्जी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. रि0का0 कृष्ण कुमार थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी ।
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार