वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सूचना के महज 16 घण्टे में खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सूचना के महज 16 घण्टे में खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया
दिनांक 07/08.04.2026 को रात्रि में थाना सिगरा पर इस आशय कि लिखित सूचना प्राप्त हुई कि आवेदिका की पुत्री (उम्र करीब 18 वर्ष) जो दिनांक 07/04/2026 को रात्रि में अपने घर से काम पर निकली थी और घर वापस नहीं आयी। जिसकी तलाश परिजनों द्वारा आस पास व मिलने के संभावित स्थानों पर किया गया।
किन्तु गुमशुदा के सम्बन्ध में कोई लाभप्रद जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके सम्बन्ध में परिजनों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर थाना सिगरा पर गुमशुदगी पंजीकृत कराया गया। उक्त गुमशुदगी की जांच प्रभारी निरीक्षक सिगरा द्वारा म०उ०नि० डॉली साहू थाना सिगरा को दिया गया।
जांच कर्ता द्वारा गुमशुदा बालिका की तलाश, पतारसी सुरागरसी प्रारम्भ की गयी। तथा थाना स्थानीय की मिशन शक्ति की प्रभारी म०उ0नि0 काजोल सिंह व उ०नि० सुधीर अग्रहरी को भी लगाया गया। गुमशुदा की तलाश हेतु लगाये गये पुलिस बल द्वारा प्रभारी निरीक्षक सिगरा के आदेश -निर्देश के क्रम में गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों का प्रयोग कर उक्त गुमशुदा बालिका को सूचना के महज 16 घण्टे के अन्दर तलाश कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा सिगरा पुलिस को धन्यावाद देते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 डाली साहू थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. म0उ0नि0 काजोल सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म