वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा धारदार हथियार से हमला कर घायल कर देने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा धारदार हथियार से हमला कर घायल कर देने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 114/2026 धारा 109 (1) बीएनएस थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम जगतपुर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 14.04.2026 को समय करीब समय 02.25 बजे जगतपुर गाँव रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया गया ।
जिसके सम्बन्ध मे थाना रोहनियां पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 13.04.2026 को वादिनी/प्रार्थिनी नें थाना रोहनियां पर प्रार्थना पत्र दिया की वादिनी के पति से अभियुक्त का वाद विवाद हो गया था जिसके बाद अभियुक्त ने वादिनी के पति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
जिसके आधार पर थाना रोहनियां में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रोहित कुमार पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम जगतपुर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
जगतपुर गाँव रेलवे क्रासिंग से, 14.04.2026 समय 02.25 बजे
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 114/2026 धारा 109 (1) बीएनएस थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
उ०नि० अमीर बहादुर सिंह, हे0का0 सुधीर कुमार सिंह, हे0का0 रामऔतार पाल, हे0का0 अजय सिंह थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री कर रहे अभियुक्त नितीश कुमार शाह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न ब्राण्ड की कुल 25 पेटी व 20 अद्धा कुल मात्रा 227.46 बल्क लीटर तथा 56 पेटी बीयर कैन विभिन्न ब्राण्ड की कुल 672 बल्क
अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा थाना राजातालाब क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण