वाराणसी थाना राजातालाब की मिशन शक्ति केन्द्र की पुलिस टीम द्वारा महिलाओं पर फब्तियाँ कसने वाले मनचले को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी थाना राजातालाब की मिशन शक्ति केन्द्र की पुलिस टीम द्वारा महिलाओं पर फब्तियाँ कसने वाले मनचले को किया गया गिरफ्तार
शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित किए जाने हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज–05” अभियान के तहत आज दिनांक 17.11.2025 को थाना राजातालाब की मिशन शक्ति केन्द्र की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा था।
जागरूकता के दौरान कम्पोजिट विद्यालय कृष्णदत्तपुर के पास सड़क पर आने-जाने वाली छात्राओं को देखकर अश्लील इशारे करने एवं फब्तियाँ कसने वाले अभियुक्त विनोद राम उर्फ विनोद राजभर, पुत्र हरिनाथ, निवासी ग्राम गोतवां, पोस्ट जमुआ बाजार, थाना कछवां, जनपद मिर्जापुर, उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं