वाराणसी थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमहापुर में टाटा अल्ट्रोज चालक को पीटपीट के हत्या करने वाले कि तलाश जारी
दिनांक 26.04.2026 को समय लगभग 10:30 बजे रात्रि थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमहापुर के पास टाटा अल्ट्रोज कार संख्या GJ15CQ7194 अनियंत्रित होकर ग्राम घमहापुर निवासी बिंदू देवी पत्नी सुरेन्द्र प्रजापति (उम्र लगभग 40 वर्ष) को सड़क किनारे बर्तन धोते समय टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं।
घटना के उपरांत कार चालक मनीष सिंह निवासी घमहापुर के साथ घायल महिला के परिजनों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें मनीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चालक के परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु ट्रामा सेंटर, बीएचयू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में 08 नामजद एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद अभियुक्तों में से दो को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है।
शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्राइम ब्रांच एवं थाना फूलपुर की संयुक्त टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मारपीट गाली गलौज व महिलाओं से छेड़खानी करने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन/भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई, बाद ब्रीफिंग हुआ ग्रैंड रिहर्सल