वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा फर्जी एवं कटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी करके जमीन लिखने के नाम पर पैसे हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा फर्जी एवं कटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी करके जमीन लिखने के नाम पर पैसे हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0056/2025 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित 01 नफर अभियुक्ता (उम्र करीब 51 वर्ष) को आज दिनांक-24.04.2026 को समय करीब 11.30 बजे खजुहीं थाना सारनाथ से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 02.02.2025 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने विपक्षीगण द्वारा वादी से अपना सही पता छिपाते हुये फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करते हुए जमीन लिखने के नाम पर एक लाख रूपये हड़प लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0 0056/2025 धारा 419/420/467/468/471 भा०द०वि० पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 राहुल कुमार यादव द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण- मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्ता, उम्र करीब 51 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय खजुहीं थाना सारनाथ से, दिनांक-24.04.2026 को समय 11.30 बजे।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 0056/2025 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 राहुल कुमार यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. म०उ०नि० अंजनी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. हे0का0 मंजू जायसवाल थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
5. म०का० प्रतिमा सरोज थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म