चन्दौली शहाबगंज विकास क्षेत्र के सुल्तानपुर के गांव मे इन दिनों सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है
कीचड व गंदगी का गांव हो गया है सुल्तानपुर
चन्दौली शहाबगंज विकास क्षेत्र के सुल्तानपुर के गांव मे इन दिनों सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है..
गांव में इन दिनों गन्दगी का ढ़ेर लगा है !लोगो की माने तो सफाई कर्मचारियों कि लापरवाही के चलते यह हालात हुए है! जो नाम मात्र खाना पूर्ति कर सारा दिन मटर गस्ती करते है ! और अपनी डियूटी पूरी कर चले जाते है जहा गावों मे कूड़े के ढ़ेर लगे है! वही कूड़े से हमेशा बदबू उठती रहती है !और बारिश के दिनों में पानी और कूड़ा घरों मे आ जाता है। इसकी तरफ ग्राम प्रधान व सफाई कर्मचारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। जिसके चलते सफाई व्यवस्था चौपट होती जा रही है। इतना ही नही ऐसे हालात लगभग पूरे गांव में बने हुऐ है । गांव में फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों मे रोष बना हुआ है! सरकार भले भी स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीर हो लेकिन यहां के अधिकारी व ग्राम जनप्रतिनिधि जरा भी गंभीर नहीं दिख रहे है लोगो की माने तो सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यह हालत हुए है । जिसके चलते गलियों व सड़कों पर हर समम गंदगी बिखरी रहती है और नालियां बज बजा रही है। नालीयो की साफ-सफाई न होने के कारण नाली का पूरा गंदा पानी गलियों व सड़कों के ऊपर से होकर बहता है। जिसके चलते हर समय गलियो मे कीचड़ फैला रहता है।
रिपोर्ट- अनिल दुबे.चन्दौली
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित